​मां का मिला साथ और सिर्फ दो सिलाई मशीन से खड़ा कर दिया 1400 करोड़ का ब्रांड, अनीता डोंगरा के संघर्ष से सफलता तक की कहानी​

Updated on 10-10-2023 01:49 PM
नई दिल्ली: मुश्किलें तो हर किसी की जिंदगी में आती हैं, किसी के लिए ज्यादा। कुछ इन मुश्किलों से हार मान लेते हैं तो कुछ उसका मुकाबला करके जीत हासिल कर लेते हैं। अनीता उन लोगों में से थी, जिन्होंने संघर्ष के सामने घुटने नहीं टेकें और लड़ती रही। उनकी इस लड़ाई का परिणाम भी दिखा और आज वो भारत की सबसे अमीर डिजाइनरों में शामिल है । कभी दो सिलाई मशीन से शुरुआत करने वाली अनीता डोंगरा ने अपने दम पर 1400 करोड़ का फैशन ब्रांड खड़ा कर दिया। आज कहानी अनीता के संघर्ष से लेकर सफलता की।

​कौन हैं अनीता डोंगरा​

अनीता डोंगरा भारत की जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं। उनका अपना क्लोथिंग ब्रांड है, जिसके ब्रैंड एबेंसडर में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से लेकर हॉलीवुड स्टार Beyonce जैसे स्टार्स शामिल हैं। House of Anita Dongre के नाम से उनके ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स हैं। उनके फैशन ब्रांड की वैल्यूएशन 1400 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। कभी उनके कपड़ों को रिजेक्शन मिला था। कोई भी स्टोर उनके डिजाइन किए कपड़े रखना नहीं चाहता था, आज वो देश के टॉप डिजाइनर्स में शामिल हैं।

​2 सिलाई मशीन से की शुरुआत​

फैशन को लेकर उनकी दिलचस्पी उन्हें अपनी मां से मिली। उनकी मां गारमेंट स्टोर में कपड़े सिलाई करती थी। अनीता को वहीं से फैशन को लेकर प्रेरणा मिली। 19 साल की उम्र में उन्होंने तय कर लिया कि उन्हें फैशनल डिजाइनर बनना है। घर-परिवार में इसका काफी विरोध हुआ। फैशन इंडस्ट्री को लेकर उनका परिवार असहज था और वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी उन ओर जाए। अनीता ने परिवार के विरोध के बावजूद ये कदम उठाया। मां का साथ हर कदम पर मिलता रहा। सिर्फ दो सिलाई मशीन से उन्होंने अपना काम शुरू किया।

​दिखने लगा असर​

मुश्किलें और चुनौतियां आई। दोस्तों-रिश्तेदारों के ताने सुनने को मिल रहे थे, लेकिन कहते हैं न कि संघर्ष के बाद सफलता मिलती है। अनीता अपने 50 लोगों के परिवार में पहली महिला थी,जो कमाई कर रही थी। सिर्फ 20 साल की उम्र में ही वो कमाने लगी और फाइनेंशियल तौर पर अपने पैरों पर खड़ी हो गई। अनीता वहीं नहीं रूकी, वो बढ़ती रही। उन्होंने देखा कि फैशन और क्लोथिंग ब्रांड में महिलाएं न के बराबर हैं। उन्हें ये बात बहुक खल रही थी, फिर क्या था, उन्होंने इस कमी को दूर करने की ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया। 300 sq फीट की जगह से उन्होंने अपने ब्रांड की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय परंपरा के साथ वेस्टर्न फैशन का फ्यूजन किया। वेस्टर्न फैशन के साथ इंडियन क्राफ्टिंग की। कपड़े तैयार हो चुके थे और अब बेचने की बाकी थी, लेकिन ये सब आसान नहीं था। शॉपिंग मॉल से लेकर फैशन शॉप ने उनके डिजाइन को रिजेक्ट कर दिया।

​अपना ब्रांड शुरू करने का फैसला​

जब कपड़े नहीं बिके तो उन्होंने अपना खुद का ब्रांड शुरू करने का फैसला कर लिया। साल 1995 में उन्होंने अपना पहला ब्रांड खोला। एक स्टोर के साथ शुरुआत की और आज उनके 270 से ज्यादा फैशन स्टोर देशभर में है। ऑनलाइन-ऑफलाइन उनके ब्रांड का क्रेज है। उनके कलेक्शन का लोगों को इंतजार रहता है। उनका नेटवर्थ 1400 करोड़ रुपये के पार चला गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.