राजस्थान में हुई सर्दी की एंट्री ,इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी, बीकानेर-शेखावटी के क्षेत्रों में कोहरा छाना शुरू

Updated on 16-10-2022 05:49 PM

जयपुर
 मानसून की राजस्थान में जिस तरह से एंट्री हुई वैसी ही विदाई हुई है। मानसून की एंट्री के बाद से कई जिलों में जमकर बारिश हुई। वहीं, अक्टूबर में मानसून की विदाई ने भी पिछले 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नतीजा रहा कि अच्छी बारिश की वजह से प्रदेश में सर्दी की एंट्री भी 10 दिन पहले हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल कड़ाके की सर्दी होगी और दिसंबर में तापमान माइनस में जा सकता है। दरअसल, इस साल अक्टूबर के शुरूआती पहले सप्ताह में राज्य के कई शहरों में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जो अमूमन 13 या 15 अक्टूबर बाद जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो इस समय जहां वातावरण में मॉइश्चर (नमी) लेवल अच्छा होगा वहां ठंडक का एहसास ज्यादा होगा। मौसम केन्द्र से रिपोर्ट देखें तो वर्तमान में अब भी कई शहर ऐसे है जहां मॉइश्चर लेवल 80 फीसदी से ऊपर बना हुआ है। लंबे समय तक चले बारिश के दौर के कारण इस बार वातावरण में मॉइश्चर लेवल अच्छा बना हुआ है, जिसके कारण इस बार ठंडक का समय से पहले असर दिखने लगा है।

शेखावाटी में 15 डिग्री तक पहुंचा पारा

चित्तौडग़ढ़, सीकर, भीलवाड़ा, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, उदयपुर, पिलानी ऐसे शहर है जहां पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने लगा है। शेखावाटी बेल्ट में तो तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया है। सीकर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ बेल्ट में तो सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी छाने लगा है।

3 गुना ज्यादा हुई पोस्ट  मानसून की बरसात

मौसम केन्द्र की रिपोर्ट देखे तो 13 अक्टूबर तक राज्य में औसत बरसात 31.4 मिमी बरसात हो चुकी है, जो अक्टूबर के महीने में होने वाली औसत बरसात से 3 गुना ज्यादा है। ये पिछले 5 साल में अक्टूबर में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। सामान्यत: राजस्थान मानसून के विदा होने के बाद अक्टूबर के महीने में औसतन 10.9 मिमी बरसात होती है। इस बार अक्टूबर में अब तक सामान्य से 443 फीसदी ज्यादा बरसात हुई है। सबसे ज्यादा बरसात करौली जिले में हुई जहां 170.8 मिमी बरसात हुई, जो औसत बरसात 6.8 मिमी से कई गुना अधिक है, जबकि बाड़मेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और जैसलमेर जिले ऐसे है जहां अब तक इस महीने में बिल्कुल बारिश नहीं हुई।

इस बार ठंड भी दिखाएगी असर

मौसम विभाग के एक्सपर्ट की माने तो ठंड का असर अब दिखने लगा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार ठंड अपना असर दिखाएगी। दिसंबर तक प्रदेश के शेखावाटी और सिरोही आदि जिले में तापमान माइनस में भी जा सकता है। वहीं, कोहरे की वजह से ठंड का असर भी बढ़ेगा। गौरतलब है कि दो दिनों में बीकानेर और शेखावाटी एरिया में कोहरा छाना शुरू हो गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.