'बल्लेबाज' अश्विन से थर्राता होगा विंडीज, टेस्ट में जड़े हैं विराट कोहली से ज्यादा शतक

Updated on 22-07-2023 02:41 PM

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में लगातार टीम इंडिया के लिए अच्छा करते आए हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तो कमाल किया ही है। लेकिन अब उनका बल्ला भी बोल रहा है। वहीं अगर उनसे कोई पूछेगा कि उन्हें किस टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करना अधिक पसंद है। तो वह शायद वेस्टइंडीज का नाम लें। कैरेबियाई टीम के खिलाफ अश्विन अन्ना का बल्ला आग उगलता है। वह वेस्टइंडीज टीम की ऐसी पिटाई करते हैं कि जैसे उनके लिए कुछ मजाक हो।


वेस्टइंडीज के खिलाफ अश्विन के हैं गजब आकड़ें
रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में अब तक खेले गई 13 पारियों में 4 शतक जड़े हैं और हाल ही में अभी खेले जा रहे त्रिनिदाद में दूसरे टेस्ट में फिफ्टी ठोकी है। उन्होंने 56 रन की पारी में 8 चौके लगाए हैं। अब यह कहना गलत होगा कि अश्विन सिर्फ एक गेंदबाज हैं। वह टेस्ट क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी बल्लेबाजी करते हुए खुद को साबित कर चुके हैं। वह टेस्ट में तो टीम इंडिया के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में ही खेलते हैं।
 
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में हनुमा विहारी के साथ मिलकर भारत के लिए एक टेस्ट मैच भी बचाया था। अगर वह दीवार की तरह पिच पर खड़े नहीं रहते तो टीम इंडिया वो टेस्ट हार जाती। दोनों खिलाड़ियों ने मैच बचाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था।
 
भारत के लिए अश्विन का योगदान
रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए अब तक 93 टेस्ट, 113 वनडे और 65 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने क्रमश: 486, 151 और 72 विकेट लिए हैं। इसके अलावा टेस्ट में उनके नाम 3129, वनडे में 707 और टी20 में 184 रन हैं। इसके अलावा उन्होंने खेले गए आईपीएल के 197 मुकाबलों में 171 विकेट लिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.