पाक दौरे से पहले विलियमसन ने छोड़ी कप्तानी:टिम साउदी न्यूजीलैंड टेस्ट टीम के नए कप्तान

Updated on 15-12-2022 08:02 PM

पाकिस्तान दौरे से पहले केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह टिम साउदी को टीम को नया कप्तान बनाया गया है। विलियमसन वनडे और टी-20 की कप्तान बने रहेंगे। न्यूजीलैंड टीम अगले हफ्ते पाकिस्तान के दौरे पर जाएगी।

टॉम लैथम को वाइस कैप्टन बनाया गया है। लैथम ने विलियमसन की गैर मौजूदगी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी भी की है।

टिम साऊदी ने 346 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 22 टी-20 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली है। टिम साऊदी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 31वें टेस्ट कप्तान हैं। उधर, विलियमसन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने को लेकर कहा, 'मैंने टेस्ट टीम की कप्तानी की, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट सबसे ऊँचे स्तर का है, और इसकी कप्तानी के रूप में आए चैलेंज का मैंने आनंद लिया। कप्तान के रूप में आपका कार्य, वर्कलोड बढ़ जाता है। करियर के इस मोड़ पर मुझे लगा कि यही सही समय है कि मैं टेस्ट कप्तानी छोड़ दूं।'

2016 में संभाली थी टेस्ट की कप्तानी
ब्रेंडन मक्कुलम के बाद केन विलियमसन ने 2016 में टीम की टेस्ट कप्तानी संभाली थी। उन्होंने 38 मौकों पर टीम की कप्तानी की, जिसमे से 22 बार उन्होंने टीम को जीत दिलाई। वहीं आठ टेस्ट ड्रॉ रहे। विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीता था।

26 दिसंबर से पाकिस्तान के साथ सीरीज
न्यूजीलैंड को पाकिस्तान दौरे पर दो टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं। अभी वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान नहीं हुआ है। इस दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर से कराची टेस्ट के साथ होगी। दूसरा टेस्ट मुल्तान में अगले साल 3 से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा। वहीं तीनों वनडे मैच कराची में खेले जाएंगे। पहला वनडे 10 जनवरी को, दूसरा 12 जनवरी और तीसरा 14 जनवरी को खेला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.