क्या विराट कोहली लेंगे संन्यास? एडिलेड ओवल में डक पर आउट होने के बाद फैंस को किया ऐसा इशारा

Updated on 23-10-2025 02:29 PM
एडिलेड: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में मार्च के बाद खेल रहे हैं। विराट ने टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले लिया था। वो सिर्फ वनडे में एक्टिव थे। ऐसे में उन्हें वनडे मैचों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। जब 200 से ज्यादा दिन के बाद एक बार फिर विराट कोहली को भारतीय जर्सी पहनने का मौका मिला तो उनसे फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। लेकिन, कोहली अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं हो पाए।

लगातार दूसरे वनडे में डक पर आउट हुए विराट कोहली

36 साल के विराट कोहली पर्थ और फिर एडिलेड में खेले गए वनडे में डक पर आउट हो गए। पहले वनडे में उनको मिचेल स्टार्क ने आउट किया जबकि दूसरे वनडे में जेवियर बार्टलेट ने। कोहली के बल्ले से अब तक इस सीरीज में एक भी रन नहीं निकला है। यह दृश्य कोहली के चाहने वालों के लिए काफी दुखद हैं।

कोहली ने फैंस को किया ऐसा इशारा

जब आउट होने के बाद विराट कोहली वापस ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे थे तो उन्होंने अपने हाथ से फैंस की ओर इशारा कर वेव किया। इसके सिर्फ दो मतलब हो सकते हैं। पहला है या तो वो अपने खराब प्रदर्शन के लिए फैंस से माफी मांग रहे थे। दूसरा या तो वो अपने फैंस को रिटायरमेंट का संकेत दे रहे थे कि जैसे यह उनका आखिरी मैच हो। आखिर, सच्चाई क्या है यह तो सिर्फ विराट कोहली ही बता सकते हैं।

रोहित शर्मा ने ठोकी फिफ्टी

रोहित शर्मा भी पहले वनडे में फ्लॉप रहे थे। लेकिन, दूसरे वनडे में उन्होंने कमाल की बैटिंग की और 74 गेंदों में फिफ्टी ठोक डाली। रोहित ने अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने से पहले रोहित ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…
 04 July 2026
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी कि प्री-क्वार्टर फाइनल के एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में FIFA ने अचानक बड़ा बदलाव किया है। मेजबान मेक्सिको और…
 04 July 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
Advt.