QUAD बैठक में शामिल होने के लिए भारत आएंगे ट्रंप? नामित अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया, रूसी तेल खरीद पर दी धमकी

Updated on 12-09-2025 02:27 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप QUAD देशों के प्रमुखों की आगामी बैठक के लिए भारत का दौरा कर सकते हैं। भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के नामित सर्जियो गोर ने अमेरिकी सीनेट में यह जानकारी दी है। गोर ने क्वाड के प्रति वॉशिंगटन की प्रतिबद्धता दोहराई और साथ ही यह भी कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अपने संबंधों में अड़चनों को दूर करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी दौरान गोर ने भारत की रूसी तेल खरीद पर भी बात की और जोर देकर कहा की नई दिल्ली को रूस से तेल खरीदना बंद करना चाहिए।

भारत आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

सीनेट में अपनी पुष्टिकरण सुनवाई के दौरान QUAD समूह को लेकर पूछे गए सवाल पर गोर ने कहा कि यह समय बेहद महत्वपूर्ण है और संकेत दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा कर सकते हैं। भारत इस साल के आखिर में सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है। गोर ने आगे कहा, 'राष्ट्रपति क्वाड के साथ बैठकें जारी रखने और उसे मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। दरअसल, अगली क्वाड बैठक के लिए उनकी यात्रा पर पहले ही बातचीत हो चुकी है।'

भारत को बताया रणनीतिक साझेदार

सर्जियो गोर ने भारत को एक रणनीतिक साझेदार बताया, जिसकी भूमिका उस क्षेत्र के साथ-साथ उससे आगे के क्षेत्र को भी आकार देगी। उन्होंने जोर दिया कि वह इस 'महत्वपूर्ण' साझेदारी में अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने खुलासा किया कि अमेरिका ने अगले सप्ताह वाशिंगटन आने के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया है और दोनों पक्ष एक समझौते के करीब हैं।

रूसी तेल खरीद बंद करने को कहा

भारत के लिए नामित अमेरिकी राजदूत ने जोर देकर कहा कि भारत को रूसी तेल खरीद बंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत को रूसी तेल खरीदना बंद करना होगा।' उन्होंने ब्रिक्स समूह के भीतर भारत को अमेरिका का सहयोगी बताया। गोर ने कहा, ब्रिक्स के भीतर विभिन्न मुद्दों पर भारत हमारा पक्षधर रहा है। ब्रिक्स के कई देश वर्षों से अमेरिकी डॉलर से दूर जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। भारत इसमें एक अस्थायी उपाय रहा है।

ब्रिक्स को लेकर भी दिया बयान

गोर ने कहा कि 'ब्रिक्स के कई देश वर्षों से अमेरिकी डॉलर से दूर जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। भारत इसमें एक अस्थायी उपाय रहा है। ब्रिक्स के कुछ अन्य देशों की तुलना में भारत हमारे साथ जुड़ने के लिए कहीं अधिक इच्छुक और खुला है।' गोर ने भारत-चीन संबंधों पर कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों में मौजूदा अड़चनों के बावजूद उनका मानना है कि वाशिंगटन के चीन के साथ संबंधों की तुलना में कहीं ज्यादा मधुर संबंध हैं और उन्हें उम्मीद है कि भारत हमारे पक्ष में आएगा और उससे दूर होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.