क्या फिर बढ़ेंगे अमूल दूध के दाम, कंपनी ने दिया दिल खुश करने वाला जवाब

Updated on 28-09-2023 01:54 PM
नई दिल्ली: अमूल दूध की बढ़ती कीमतों से फिलहाल आपको राहत मिलने वाली है। अमूल दूध की कीमतें अभी नहीं बढ़ने वाली है। कंपनी ने इस बारे में बड़ा बयान दिया है, जिसमें कहा गया है कि फिलहाल दूध की कीमतें बढ़ने की संभावना नहीं है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने कहा है कि अमूल दूध के दामों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन एस मेहता ने इस बारे में कहा कि गुजरात में मानसून समय पर आया और अच्छी बारिश हुई है।

जयेन एस मेहता ने कहा कि बरसात अच्छी होने से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि बरसात अच्छी रहने के बाद दूध खरीद का काम काफी बेहतर रहने का अनुमान है, जिससे दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि इस साल गुजरात में बारिश अच्छी हुई है, जिसकी वजह से पशुपालकों को चारे की लागत के लिए अधिक खर्च नहीं करना होगा, उनपर दवबा कम होगा तो दूध की खरीद अच्छी होगी। ऐसे में हम पर दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का दबाब खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमूल हर साल करीब 3,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं और आने वाले सालों में भी ऐसा होता रहेगा। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए हम राजकोट में एक नए डेयरी संयंत्र लगाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसकी क्षमता 20 लाख लीटर प्रतिदिन से अधिक की होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.