क्या फिर दिखेगी मैदान पर पुरानी दुश्मनी? विराट के घर में आया है अफगान लड़ाका, मच जाएगा कोहराम

Updated on 11-10-2023 02:38 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का 9वां मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी। टीम इंडिया का यह मुकाबला पूर्व कप्तान विराट कोहली के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। ऐसे में पूरा क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह के पैक्ड रहने की उम्मीद है। इसके अलावा भी कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो मैच के रोमांच को अपने चरम पर पहुंचा देगा।

दरअसल भारत और अफगानिस्तान के बीच के इस मुकाबले में विराट कोहली और नवीन उल के बीच का तकरार एक बार फिर से देखने को मिल सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच तल्खियां इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से ही बनी हुई है। क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक दोनों के बीच खूब तकरार देखने को मिल चुकी है। ऐसे में एक बार फिर से दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के आमने-सामने हो सकते हैं।
बता दें कि इसी साल आईपीएल में विराट कोहली और नवीन उल के बीच मैदान पर तीखी बहस हुई थी। यह बहस इतनी बढ़ गई थी कि सपोर्टिंग स्टाफ के सदस्य गौतम गंभीर तक को मैदान पर आना पड़ गया था। नवीन उल हक आईपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम के सदस्य हैं। विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलते हैं।

मामला इतना अधिक बढ़ गया था कि नवीन उल हक ने सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली का बिना नाम लिया निशाना साधा था। हालांकि विराट ने भी करारा उनको करारा जवाब दिया था। ऐसे में अब जब विराट कोहली और नवीन उल एक बार फिर से मैदान पर एक दूसरे के आमने सामने होंगे तो नजारा देखते ही बनेगा। हालांकि यह तभी हो पाएगा जब नवीन उल हक को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी।

टीम इंडिया चाहेगी लगातार दूसरी जीत
आईसीसी वनडे विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत शानदार रही है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया है। ऐसे में अपने दूसरे मुकाबले में उसकी कोशिश होगी कि वह अफगानिस्तान को हराकर अपने विजयी अभियान को जारी रखे। टीम इंडिया के लिए पहले मुकाबले में विराट कोहली ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया था।

वहीं टॉप ऑर्डर के बिखरने के बाद केएल राहुल ने भी कमाल का दिखाया था। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम सबके लिए फेवरेट नजर आ रही है और पूरी उम्मीद है कि टीम अपने दूसरे मैच भी जीत हासिल करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.