बाजार में अगले हफ्ते रहेगी तेजी या आएगी गिरावट, कैसी रहेगी मार्केट की चाल, पूरी डिटेल

Updated on 17-06-2023 08:23 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कल यानी कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन तेजी देखने को मिली थी। बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुए थे। इस दौरान बैंकिंग, वित्तीय और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में खासतौर से मजबूती रही थी। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आने और विदेशी निवेशकों की लिवाली कायम रहने से भी बाजार की धारणा को बल मिला था। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 466.95 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 63,384.58 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार में एक समय यह 602.73 अंक यानी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 63,520.36 पर भी पहुंच गया था। सेंसेक्स का पिछला उच्च स्तर पिछले साल एक दिसंबर को रहा था जब सूचकांक 63,284.19 अंक पर बंद हुआ था।


बढ़त के साथ बंद हुए ये शेयर

दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 137.90 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 18,826 के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी का पिछला रिकॉर्ड उच्च स्तर 18,812.50 अंक था। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स ने 758.95 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की थी। इस दौरान निफ्टी 262.6 अंक यानी 1.41 प्रतिशत बढ़ा था।


सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल और महिंद्रा एंड महिंद्रा में उल्लेखनीय बढ़त हुई थी। इन शेयरों पर अगले सप्ताह भी नजर रखी जा सकती है। इसके उलट विप्रो, टीसीएस, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

एशिया के बाजारों में भी तेजी


एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़कर बंद हुए थे।यूरोपीय बाजार भी दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी रही थी।

व्यापक बाजारों में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.76 प्रतिशत चढ़ा और मिडकैप सूचकांक 0.71 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ था। क्षेत्रवार सूचकांकों की बात करें तो वित्तीय सेवाओं में 1.21 प्रतिशत, बैंकेक्स में 1.03 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुओं में 1.02 प्रतिशत, औद्योगिक शेयरों में 0.91 प्रतिशत, एफएमसीजी में 0.80 प्रतिशत और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 0.78 प्रतिशत की बढ़त हुई थी।

दूसरी ओर आईटी, तेल तथा गैस, रियल्टी और प्रौद्योगिकी शेयर लाल निशान में बंद हुए थे। इसके पहले गुरुवार को सेंसेक्स 310.88 अंक गिरकर 62,917.63 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 67.80 अंक की गिरावट के साथ 18,688.10 पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं अगले सप्ताह शेयर बाजार की चाल कैसी रह सकती है।

कैसी रहेगी बाजार की चाल


एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को निफ्टी ने तकनीकी चार्ट पर एक पॉजिटिव कैंडल बनाई है। यह 18,800 स्तरों के ऊपर की ओर ब्रेकआउट का संकेत देती है, जिससे यह 18,887 स्तरों के ऊपर एक नए शिखर के करीब पहुंच गई है। निफ्टी ने साप्ताहिक फ्रेम पर एक बुलिश कैंडल भी बनाया है। ऐसे में बाजार में अगले सप्ताह तेजी देखने को मिल सकती है। निफ्टी में 19000-19100 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। वहीं 18700 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.