क्या दुनिया में भारत की वजह से आएगी चावल की महंगाई? एक फैसले ने बढ़ा दी दूसरे देशों की चिंता

Updated on 21-07-2023 04:09 PM

नई दिल्ली : टमाटर (Tomato) की महंगाई के बाद अब चावल (Rice) की महंगाई लोगों की चिंता बढ़ा रही है। देश में चावल महंगा होने लगा तो सरकार ने गैर-बासमती चावल के निर्यात पर बैन (Rice Export Ban) लगा दिया। इससे देश में चावल की बढ़ती कीमतों (Rice Price) पर कितनी लगाम लगेगी, यह तो बाद में पता चलेगा, लेकिन बाकी देशों कीं चिंता जरूर बढ़ गई है। गैर-बासमति चावल भारत की सबसे बड़ी राइस एक्सपोर्ट कैटेगरी है। इससे ग्लोबल फूड मार्केट में महंगाई के और बढ़ने का डर है। सरकार ने गुरुवार को कहा कि एक महीने में चावल की खुदरा कीमतों में 3% के इजाफे के बाद गैर-बासमती सफेद चावल पर बैन लगाया जा रहा है। बता दें कि मानसून की भारी बारिश के चलते फसलों को नुकसान पहुंचा है।


दुनिया के कुल चावल निर्यात में भारत का 40% हिस्सा

दुनिया के कुल चावल निर्यात में भारत का 40 फीसदी हिस्सा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते इन देशों की इन्वेंट्रीज काफी कम है। ऐसे में भारत के शिपमेंट में कटौती पहले से ही ऊपर बनी हुई कीमतों में आग लगा सकती है। वहीं, देश में पिछले 12 महीनों में चावल की खुदरा कीमतों में 11.5 फीसदी का इजाफा हुआ है।


पिछले साल 22 मिलियन टन था कुल राइस एक्सपोर्ट

चावल की जिस कैटेगरी पर बैन लगाया गया है उसमें गैर-बासमती सफेद और टुकड़ी चावल आते हैं। पिछले साल 22 मिलियन टन के कुल इंडियन राइस एक्सपोर्ट में से इनका हिस्सा 10 मिलियन टन था। सरकार ने गुरुवार देर रात स्पष्ट किया कि बैन में उबले हुए चावल (parboiled rice) को शामिल नहीं किया गया है। 2022 के कुल भारतीय चावल एक्सपोर्ट में इसका हिस्सा 7.4 मिलियन टन है।
 
चुनावों को देखते हुए सतर्क है सरकार
यह कदम अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले खाद्य महंगाई को लेकर पीएम मोदी की सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। सरकार ने सितंबर 2022 में चावल के शिपमेंट पर अंकुश लगाने के बाद गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है। गन्ने की पैदावार में गिरावट के चलते सरकार ने इस साल चीनी के निर्यात को भी सीमित कर दिया है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.