क्या एडिलेड में हो पाएगा IND vs BAN मैच

Updated on 01-11-2022 07:11 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत को बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप-2 में अपना चौथा लीग मैच खेलना है। टीम इंडिया पहले तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार बनी हुई है। भारत को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन मैच काफी करीबी रहा था। भारत और बांग्लादेश के बीच मैच एडिलेड ओवल में खेला जाना है। एडिलेड में सोमवार को बारिश हुई और मंगलवार को भी बारिश का प्रिडिक्शन है। मंगलवार को एडिलेड में मौसम कुछ खुला हुआ नजर आया, वहीं बुधवार को बारिश का प्रिडिक्शन भी 70 फीसदी से 60 फीसदी हो गया है।


बांग्लादेश के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल के दरवाजे अभी तक बंद नहीं हुए हैं। वहीं भारत के लिए यह मैच जीतना बहुत अहम है। अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगा और साथ ही उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। भारत को दो लीग मैच खेलने हैं, जिसमें से एक बांग्लादेश के खिलाफ है और दूसरा जिम्बाब्वे के खिलाफ।


भारत ने अपने पहले लीग मैच में पाकिस्तान को हराया था, जबकि दूसरे मैच में नीदरलैंड को पटखनी दी थी। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड और बांग्लादेश हैं। दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय नजर आ रहा है। फिलहाल मौसम का जो हाल है, ऐसा लग रहा है कि भारत और बांग्लादेश के बीच पूरा मैच खेला जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.