केजरीवाल सरकार की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिल्ली जल बोर्ड में 20 करोड़ रुपये की गड़बड़ी मामले में ACB ने दर्ज की FIR

Updated on 13-11-2022 06:51 PM
दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित तौर पर 20 करोड़ की गड़बड़ी के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में आरोप है कि जल बोर्ड के अफसरों ने निजी कंपनी और एक निजी बैंक के साथ मिलकर करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक की रकम की गड़बड़ी की है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के अनुसार, डीजेबी के सतर्कता विभाग को 2019 में इस गड़बड़ी के बारे में पता चला और इसकी शिकायत की गई।

यह मामला इसी साल सितंबर महीने में संज्ञान में आया था, जिसके बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस संबंध में दिल्ली के मुख्य सचिव को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था। एलजी के आदेश पर मामले की प्रारंभिक जांच के बाद एसीबी ने भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के अलावा धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत और आपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज कर लिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसीबी पुलिस थाने में डीजेबी के अफसरों, निजी व्यक्तियों और बैंक अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी), 409 (लोक सेवक, या बैंकर, व्यापारी या एजेंट द्वारा आपराधिक विश्वासघात) और 120 बी (आपराधिक साजिश की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।   

एसीबी का कहना है कि जांच आरंभ कर दी गई है। जांच में जिन-जिन आरोपियों के खिलाफ सबूत मिलेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि ग्राहकों से लिया गया बिल जल बोर्ड के खाते में भेजने की बजाय एक निजी बैंक के खाते में भेजा गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.