गेंदबाज रहेंगे हावी या बल्लेबाजों का होगा जलवा? जानें कहीं बारिश तो नहीं कर देगी मैच का मजा किरकिरा

Updated on 19-04-2023 08:53 PM
पंजाब: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का 27वां मैच 20 अप्रैल गुरुवार को मोहाली क्रिकेट स्टडिययम में खेला जाएगा। जहां पुंजबा किंग्स अपना पिछले मैच जीतकर यहां पहुंचेगी तो वहीं आरसीबी अपना आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स से हारकर आ रही है। पॉइंट्स टेबल में इस वक्त टॉप 4 से बाहर चल रही पंजाब पांचवे पायदान पर है जबकि आरसीबी आठवें। पंजाब और बैंगलोर के बीच एक रोचक मुकाबले की उम्मीद है क्योंकि दोनों ही टीमें मैच विनर्स से सजी हुई हैं। तो आइये जानते हैं पीबीकेएस और आरसीबी के बीच होने वाले मुकाबले की पिच और उसके मौसम के बारे में।
मोहाली की पिच रिपोर्ट
मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम की पिच की बात करें तो, इस मैदान की पिच पर काफी घास देखने को मिलती है। ऐसे में यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा अनुकूल रहती है। तेज गेंदबाजों को यहां अच्छा उछाल मिलता है जिससे वह बल्लेबाज को परेशानी में भी डालते हैं। हालांकि अच्छा बाउंस होने की वजह से बल्लेबाजों को भी फायदा होता है। पारी के शुरुआती समय में मोहाली के इस मैदान पर बल्लेबाजों को थोड़ी ज्यादा सावधानी के साथ खेलना पड़ता है। वहीं मोहाली के बिंद्रा स्टेडियम का पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन है।
पंजाब और बैंगलोर के मैच की वेदर रिपोर्ट

गुरुवार को अगर मोहाली के मौसम की बात करें तो, मौसम काफी ज्यादा खराब रहने वाला है। आसमान में बादलों का ढकाव देखने को मिल सकता है। जबकि बारिश की भी संभावना जताई जा रही है जिससे मैच का मजा किरकिरा हो सकता है। 20 अप्रैल को मोहाली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस। वहीं 49 प्रतिशत ह्यूमिडिटी की उम्मीद है। इसके अलावा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.