क्या 11 के फेर में फंस जाएगी टीम इंडिया? अहमदाबाद में भी न हो जाए इंदौर वाला खेल

Updated on 06-03-2023 06:20 PM
अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। 4 मैचों की यह टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया अभी 2-1 से आगे है। पहले दो मैचों में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में दमदार वापसी की। भारतीय बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के सामने नहीं टिके और ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। अगर भारत को आखिरी टेस्ट में जीत मिलती है तो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह भी पक्की हो जाएगी। लेकिन सभी के मन में अभी एक ही सवाल है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर पिच कैसी होगी?

मैदान पर 11 पिच

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर कुल 11 पिचें हैं। इसमें 6 लाल मिट्टी और 5 काली मिट्टी की हैं। दोनों पिच के व्यवहार में काफी अंतर होता है। वानखेड़े और एम चिन्नास्वामी जैसे स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच है। इस प्रकार की पिच पर खुरदरे पैच बन जाते हैं। पिच में काफी उछाल होता है और स्पिनरों को मदद मिलती है। ऐसी पिच पर गेंदबाज हमेशा खेल में बन रहते हैं। ये पिचें तेजी से उखड़ती हैं। वहीं दिल्ली और कोलकाता के स्टेडियम में काली मिट्टी से बनी पिच है। इन पिचों पर बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मदद रहती है। यहां टेस्ट शुरू होने से कुछ दिन पहले पानी डालना बंद कर दिया जाता है, ताकि स्पिनर्स को टर्न मिल सके। इन पिचों पर एक समान उछाल होता है। गेंद पुरानी होने के साथ ही यहां बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

कैसी पिच पर होगा मैच?

सबसे बड़ा सवाल है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला टेस्ट कैसी पिच पर होगा। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पिच के लिए किसी तरह के दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद टेस्ट के लिए ट्रैक बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल होने की उम्मीद है, जिसमें रनों की संभावना है। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के सूत्र ने घरेलू सत्र में स्कोर का हवाला दिया और कहा कि पिच 'सामान्य' होगी।

2021 में हुए थे दो टेस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच 2021 में इस दौरान पर दो टेस्ट हुए थे। दोनों में स्पिनर्स के लिए मदद थी। भारत ने दोनों मुकाबलों को आसानी से अपने नाम कर लिया था। उसके बाद 5 टी20 मैच भी खेले गए थे। शुरुआती मैचों में पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर रही थी। लेकिन आखिरी मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.