क्या 5 साल बाद कपिल शर्मा संग दिखाई देंगे सुनील ग्रोवर? बातों-बातों में किया इशारा

Updated on 08-04-2023 08:53 PM
रिंकू भाभी, गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी जैसे किरादरों से दर्शकों से एंटरटेन कर चुके कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर एक बार फिर कपिल शर्मा की वजह से सुर्खियों में हैं। इनकी साल 2018 में कपिल शर्मा के साथ भयंकर लड़ाई हुई जिसके बाद इन्होंने कॉमेडियन का शो छोड़ दिया था। बाद में अपने शोज किए लेकिन कभी इधर मुड़कर नहीं देखा। मगर अब कहा है कि वो जल्द कपिल के साथ काम करेंगे। उनके साथ दिखाई देंगे।

'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर से पूछा गया कि क्या वो कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम करेंगे या नहीं। क्योंकि सालों पहले कपिल शर्मा ने इंटरव्यूज में ये कहा था कि सुनील का उनके शो में तहे दिल से स्वागत है। इस पर सुनील ग्रोवर ने कहा- अभी तो ऐसा कोई... या तो पुछवालो फिर आप। मैं तो अभी व्यस्त हूं और जो कर रहा हूं उसमें खुश हूं। वह भी व्यस्त हैं और अच्छा काम कर रहे हैं। मैं भी बढ़िया काम कर रहा हूं। मैं अपने इस नॉन फिक्शन फेज को पहले से ही एंजॉय कर रहा हूं। और फिक्शन सेटअप को भी पसंद कर रहा हूं। एक परफॉर्मर के तौर पर नया अनुभव जी रहा हूं। मुझे मजा आ रहा है। अभी कोई दूसरा प्लान नहीं है।

सुनील ग्रोवर की आखिरी वेब सीरीज

बता दें कि सुनील ग्रोवर के पास अभी भतेरे प्रोजेक्ट्स हैं।उन्हें अभी हाल ही में वेब सीरीज 'यूनाइटेड कच्चे' में देखा गया था। इसे मानव शाह ने डायरेक्ट किया ता। 8 एपिसोड की इस सीरीज की शूटिंग UK में हुई थी। इसमें लंदन में बसे प्रवासी भारतीयों की कहानी दिखाई गई थी। इसमें सतीश शाह, सपना पब्बी, निखिल विडजय, मनु रिशि चड्ढा समेत अन्य अहम भूमिका में नजर आए थे।

सुनील ग्रोवर की आने वाली फिल्म

सुनील ग्रोवर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अब शाहरुख खान की 'जवान' में नजर आएंगे। इसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस मूवी में नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। इसमें संजय दत्त का कैमियो भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.