'रमजान पर सिर्फ मुस्लिम दुकानदारों से करेंगे खरीदारी'… भोपाल में वायरल संदेश पर बोले भाजपा विधायक- हिंदुओं को चुनौती मत दो

Updated on 04-03-2025 11:48 AM

 भोपाल। रमजान का पवित्र माह शुरू हो गया है। रोजे के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किसी तनवीर नाम की आईडी से लिखा गया कि हिंद के सभी मुस्लिम भाई-बहन को रमजान मुबारक। बस आप सभी करोड़ों मुस्लिम भाई-बहन से इतनी गुजारिश करनी है कि इफ्तार का सामान सिर्फ और सिर्फ अपने मुस्लिम भाई से खरीदें।

संदेश में आगे लिखा गया कि किसी हिंदू की दुकान या ठेले से गलती से भी इफ्तार का सामान न खरीदें। यह लोग आपको कुछ भी खिला सकते हैं नफरत में।

वहीं एक दूसरा संदेश इबरार अहमद के नाम से प्रसारित हुआ। इसमें लिखा है कि हम सबकी खुशनसीबी रमजान का मुबारक महीना आ गया है। साथियों रमजान मुबारक की खरीददारी देखकर करें।

आगे लिखा गया - खास तौर पर उन लोगों से खरीदें, जो आपकी खरीददारी से अपना रमजान और ईद खुशी के साथ मना सकें। अल्लाह रब्बुल इज्जत रमजान की बरकत से हमारे गुनाह फरमाये। आमीन। इसके अलावा एक अन्य संदेश भी प्रसारित हुआ।

नफरत फैलाने वाले इन संदेशों पर भाजपा बनाम कांग्रेस


हिंदू-मुस्लिम में नफरत फैलाने वाले इन संदेशों से नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई। हुजूर विधानभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि देश बाबा साहब आंबेडकर के बनाए गए संविधान से चलता है।


रामेश्वर शर्मा ने कहा- हिंदुओं को चुनौती मत दो। यदि हिंदुओं ने बायकाट कर दिया तो मुश्किल हो जाएगी। हिंदू सबको जीने का अधिकार देता है। हिंदू शेर है। अपना बदला लेना जानता है। हम चींटी को भी दाना डालते हैं और सांप को भी दूध पिलाते हैं।


इधर शहर की मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि नफरत फैलाने वाले संदेश किसी के व्यक्तिगत हो सकते हैं। ऐसा काम नफरत फैलाने वाले लोग ही कर सकते हैं। ऐसा कोई फैसला किसी उलेमा व किसी बड़ी तंजीम ने नहीं लिया है। ऐसे संदेश पूरी तरह से गलत हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.