न्यूक्लियर-बायोलॉजिकल अटैक हुआ तो भी देख लेंगे... भारत और अमेरिका पहली बार कर रहे ऐसा युद्धाभ्यास

Updated on 11-02-2023 06:12 PM
नई दिल्ली: बीते साल मई के महीने में रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की चर्चा ने जोर पकड़ा था। दरअसल यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर रासायनिक हाथियारों का इस्तेमाल करने का अंदेशा जताया था। उन्होंने पश्चिमी देशों से इस संभावित हमले को रोकने के लिए और कड़े प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया था। वहीं कुछ अपुष्ट रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि दक्षिणी यूक्रेन के मारियुपोल में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। यह रिपोर्ट सही है या गलत इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन रासायनिक हमले के डर से दुनिया के देश जरूर सतर्क हो गए हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और भारत ने भी रासायनिक और जैविक हमलों से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत की नैशनल सिक्यॉरिटी गार्ड (NSG) और अमेरिका का स्पेशल ऑपरेशन्स फोर्स (SOF) अपने छठवें संयुक्त आतंकरोधी अभ्यास तरकश (Tarkash Exercise) में पहली बार केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर हमलों से निपटने और उन्हें विफल करने की ट्रेनिंग चेन्नई में ले रहे हैं। 16 जनवरी 2023 से शुरू हुए इस संयुक्त अभ्यास का समापन 14 फरवरी को होगा।

दोनों देशों के सैनिकों ने किया अभ्यास

सूत्रों ने कहा कि चेन्नई अभ्यास के दौरान किए गए विभिन्न आतंकवाद विरोधी अभ्यासों में आतंकवादियों की ओर से रासायनिक और जैविक हमलों का मुकाबला करने के लिए एक अभ्यास किया गया। इस संयुक्त अभ्यास में पहली बार रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (CBRN) अटैक से बचने के लिए अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान रासायनिक एजेंटों से लैस एक आतंकवादी संगठन ने एक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान एक कन्वेंशन हॉल पर हमला करने की धमकी दी। मॉक ड्रिल में शामिल एनएसजी और यूएस (एसओएफ) टीमों की ओर से संयुक्त अभ्यास में आतंकवादियों के कब्जे से बंधकों को सुरक्षित छुड़ाना और आतंकवादियों के रासायनिक हथियारों को निष्क्रिय करना था। अमेरिकी विशेष बलों और एनएसजी के रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु युद्ध के विशेषज्ञों ने शहरी आतंकवाद विरोधी माहौल में सीबीआरएन खतरे से निपटने के लिए खास चर्चा की।

'भविष्य के खतरों से सतर्क रहना है'

एनएसजी के महानिदेशक एमए गणपति ने कहा, 'एनएसजी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भविष्य के खतरों से अवगत रहना है और सीबीआरएन खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विशिष्ट क्षमताओं का विकास किया है।' संयुक्त अभ्यास के दौरान दोनों बलों ने चेन्नई में कई स्थानों पर संयुक्त आतंकवाद रोधी अभ्यास किया। अधिकारी ने कहा, 'शहरी क्षेत्र की चुनौतियों को देखते हुए यह अभ्यास भी मॉक ड्रिल में किया गया कि भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षा बल की छोटी टीम एक परिसर में उतरती है और समिट वाले ऑडिटोरियम में पहुंचकर आतंकी हमले को नाकाम कर देती है।'

रसायनिक हमले अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, आतंकवादियों की डब्ल्यूएमडी या सीबीआरएन तक पहुंच और उपयोग करने की संभावना अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। आतंकवादी समूह ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए हमलों में सीबीआरएन उपरकणों से लैस हथियारों का उपयोग कर रहे हैं। आतंकी समूह एक से बढ़कर एक खतरनाक हथियारों का जखीरा जुटाने की कोशिश कर रहे हैं और उनके इस्तेमाल की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। ये सब वर्षों से चल रहा है। तकनीक में हो रही प्रगति और डार्क वेब सहित कानूनी और अवैध वाणिज्यिक चैनलों के विस्तार के साथ, इनमें से कुछ हथियार तेजी से सुलभ हो गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.