सलमान अली आगा बनेंगे बलि का बकरा? राशिद लतीफ ने बातों ही बातों में कर दिया इशारा

Updated on 17-02-2026 12:38 PM
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले से पहले काफी ज्यादा हाइप थी। पाकिस्तानियों को ऐसा लग रहा था कि शायद उनके पास इस बार भारत को हराने का मौका मिला है। लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पूरी तरह से डॉमिनेट किया और 61 रन से मुकाबला हरा दिया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया।

शर्मनाक हार के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी फैंस का दिल टूटा है। वहीं पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी अपनी टीम और प्लेयर्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ ने कप्तान सलमान अली आगा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

राशिद लतीफ ने की सलमान आगा की आलोचना

सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रही है। उस वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा की जमकर आलोचना की है। उस वीडियो में वह बात करते हुए कह रहे हैं कि, इनको शेन वॉर्न दे दो, इनको अब्दुल कादिर दे दो, इनको मुरलीधरन दे दो, इनको सकलैन मुश्ताक दे दो, यह हरवा देंगे आपको। ऐसी जगह बॉलिंग करवाएंगे ना, मैं बता रहा हूं इनको वसीम अकरम, वकार यूनुस, शोएब अख्तर भी मिल जाएं ना यह उनको भी हरवा देंगे।

2022 से भारत से नहीं जीत पाया पाकिस्तान

2022 के एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को आखिरी बार हराया था। उसके बाद से भारतीय टीम पाकिस्तान से किसी भी टूर्नामेंट में और किसी भी फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं हारी है। भारत ने पूरी तरह से पाकिस्तान को पिछले कुछ सालों में डॉमिनेट किया है। बात करें सलमान आगा कि तो उन्होंने भारत के खिलाफ 2 ओवर डाले थेे, जिसमें उन्होंने 10 रन देकर अभिषेक शर्मा का एक अहम विकेट लिया था।
इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी ही नहीं की। जब बल्लेबाजी में उनकी जरूरत थी तो वह 4 रन बनाकर आउट हो गए। सलमान आगा ने भारत के खिलाफ बतौर खिलाड़ी और कप्तान दोनों से ही पाकिस्तानी फैंस को निराश किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.