रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी फिर जमाएगी रंग करण जौहर बनाएंगे 'रॉकी और रानी...' का सीक्वल!

Updated on 02-08-2023 02:05 PM
करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस बीच करण ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की मूवी को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है। उन्होंने इशारा किया है कि 'रॉकी और रानी...' का सीक्वल बन सकता है। इसके लिए आलिया-रणवीर से बात भी हुई है।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani के सीक्वल को लेकर करण जौहर ने फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में बात की। उन्होंने कहा, 'आलिया और रणवीर से भी इस बारे में बात हुई है। हम तीनों को लगता है कि मेन किरदार (रॉकी और रानी) एक स्पिन-ऑफ डिजर्व करते हैं। अभी डिस्कशन चल रहा है कि सीक्वल की कहानी क्या होना चाहिए, लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं निकला है। एक धुंधला सा आइडिया है।'

शादी के बाद कहां रहेंगे 'रॉकी और रानी'!

होस्ट अनुपमा चोपड़ा के सवाल का जवाब देते हुए करण जौहर ने 'रॉकी और रानी' की शादी के बाद की जिंदगी के बारे में भी बात की। उनके मुताबिक, रॉकी और रानी सेपरेट रहेंगे, क्योंकि दोनों का एक-दूसरे से बहुत अच्छा बॉन्ड है। रानी अपने घर को चलाएगी, क्योंकि उसे रॉकी की चीजों पर भरोसा नहीं है।

फिल्म में प्यार और परिवार की कहानी

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की बात करें तो इसमें पढ़ी-लिखी बंगाली लड़की आलिया भट्ट और लापरवाह-मस्तमौला टाइप लड़के रणवीर सिंह की लव स्टोरी दिखाई गई है। दोनों के प्यार के बीच तब दीवार खड़ी हो जाती है, जब घरवालों को शादी के लिए मनाना पड़ता है। फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी सहित कई स्टार्स सपोर्टिंग रोल में हैं। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 28 जुलाई 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.