पाकिस्तान पर लगेगा बैन या रोक दिया जाएगा फंड, नियमों की धज्जियां उड़ाने पर आईसीसी कैसे करेगा न्याय?

Updated on 19-09-2025 01:47 PM
दुबई: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इज्जत बचाने के लिए जिस विवाद को शुरू किया था, अब वह उसके गले का फांस बन गया है। पीसीबी दुनिया को दिखाना चाहती थी कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने माफी मांगी है। इसके बाद ही वह एशिया कप में खेल रहा है। लेकिन अब उसी माफी के वीडियो की वजह से पाकिस्तान फंस गया है। आईसीसी ने पीसीबी को मेल भेजकर खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के एरिया (PMOA) में नियमों का उल्लंघन करने पर सवाल पूछे हैं।

पाकिस्तान ने नियम की धज्जियां उड़ा दी

पाकिस्तान टीम का मीडिया मैनेजर मैच रेफरी के रूम में मोबाइल फोन लेकर पहुंच गया। फिर उसने रेफरी के साथ पाकिस्तानी टीम के कप्तान, कोच और मैनेजर की बातचीज रिकॉर्ड की। इसके बाद इस वीडियो को म्यूट करके सोशल मीडिया पर शेयर किया। पायक्रॉफ्ट और आईसीसी किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए मीटिंग रखी थी लेकिन पाकिस्तान ने गलत दावा करते हुए खबर फैसला कि मैच रेफरी ने माफी मांगी है।

पाकिस्तान पर एक्शन लेगी आईसीसी

आईसीसी के सीईओ संयोग गुप्ता ने पीसीबी को मेल भेजा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस गलती के लिए आईसीसी से सजा भी मिल सकती है। अब सजा क्या होगी, इसका फैसला आईसीसी की तरफ से किया जाएगा। हालांकि इससे एशिया कप में पाकिस्तान को खेलने से शायद नहीं रोका जाए, क्योंकि इससे टूर्नामेंट बाधित होगा। एशिया कप के सुपर4 राउंड की शुरुआत 20 सितंबर से होनी है। पाकिस्तान 21 को भारत के खिलाफ खेलेगा।

बैन और फंड रुकने का खतरा

पाकिस्तान के इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने पर कुछ समय के लिए बैन लगाया जा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा आर्थिक नुकसान का है। इस गलती की वजह से आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का फंड रोक या काट सकती है। पीसीबी के कुल बजट का 50 प्रतिशत हिस्सा आईसीसी से आता है। वहां कटौती हुई तो पाकिस्तान नुकसान को झेल नहीं पाएगा। पाकिस्तान के पास अगले कुछ सालों में आईसीसी इवेंट की मेजबानी नहीं है। मेजबानी होने पर वो भी छीन सकती थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.