घर में खास पार्टी रखेंगे... शादाब खान के पहुंचते ही विराट कोहली के फैंस की बल्ले-बल्ले, मार रहे मीम्स का चाबुक

Updated on 28-09-2023 01:37 PM
नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट ऐसा खेल है, जिसके रिकॉर्ड्स फैंस की जुबानी याद होते हैं। अब जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत पहुंच चुकी है तो उसके उपकप्तान शादाब खान को सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। शादाब खासकर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के फैंस के निशाने पर हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह एशिया कप के दौरान उनका दिया गया एक बयान है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया था।

उन्होंने कहा था कि टी-20 वर्ल्ड कप में जिस तरह से कोहली ने मैच विनिंग पारी खेली उस तरह से शायद ही दुनिया का कोई बल्लेबाज खेल सके। अब इसी बयान को लोग जोड़कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। विराट कोहली के नाम से बने एक फैन यूजर ने लिखा- मैं 7 साल की लंबी अवधि के बाद अपने देश में आने पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हार्दिक स्वागत करता हूं, मैं अपने दोस्तों के लिए विशेष रूप से शादाब के लिए अपने घर पर एक पार्टी की मेजबानी करूंगा। आप सभी को प्यार, हमेशा प्यार और खुशी फैलाएं।

एक यूजर ने लिखा- मैच के दौरान विराट ने शादाब को भारत में स्वागत करने के लिए बुलाया। बता दें कि भारतीय टीम उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे खेल रही थी जब पाकिस्तान टीम भारत पहुंची। फैन ने इस पर फोकस करते हुए एक मीम एक्स डॉट कॉम पर शेयर कर डाला।

एक अन्य फैन ने लिखा- शादाब खान के भारत पहुंचने पर खुश विराट कोहली। साथ ही उसने मॉर्फ फोटो शेयर की। इसमें विराट कोहली को वेलकम शादाब खान का पोस्टर लिए दिखाया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था। अब दोनों टीमें वनडे वर्ल्ड कप के दौरान 14 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.