नेपाल में चीन विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं करेंगे... ड्रैगन ने नेपाली नेताओं को दिखाई आंख, किस बात का है डर?

Updated on 20-04-2024 04:53 PM
काठमांडू: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता लियू जियानचाओ ने नेपाल को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह चीन विरोधी किसी भी एक्टिविटी को रोकें। उन्होंने कहा कि बीजिंग नेपाल में चीन को निशाना बनाने वाली किसी तीसरे देश की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। नेपाल में सत्तारूढ़ पार्टी सीपीएन के महासचिव देव गुरुंग फिलहाल चीन के दौरे पर हैं। गुरुवार को आईडीसीपीसी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू जियानचाओ ने गुरुंग और उनके प्रतिनिधिमंडल से बैठक की। ईडीसीपीसी के निमंत्रण पर माओवादी केंद्र का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल चीन गया है।

द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, लियू ने गुरुंग और दौरे पर आए माओवादी प्रतिनिधिमंडल से कहा, 'हम विश्व शांति के पक्ष में हैं लेकिन अगर कोई देश नेपाल में चीन के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश करेगा तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।' हालांकि लियू ने ये नहीं बताया कि उनका इशारा किस देश की ओर है जो नेपाल में चीन विरोधी गतिविधियां कर रहा है।

पश्चिम देशों की ओर था चीन का इशारा!

नेपाली नेता गुरुंग ने बैठक के दौरान लियू से कहा कि नेपाल उन तत्वों के बारे में काफी जागरूक है जो नेपाल-चीन संबंधों को अस्थिर करने और दोनों देशों के बीच गलतफहमी और संघर्ष पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। गुरुंग ने कहा, 'लियू का ध्यान ज्यादातर पश्चिमी देशों पर था लेकिन उन्होंने किसी विशेष देश का नाम नहीं लिया। हमने साफ किया कि नेपाल की प्राथमिकता स्थिरता है और वह पंचशील के सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.