भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया तो कर देंगे हत्या... खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने हिमाचल के CM सुक्खू को दी धमकी

Updated on 09-01-2023 06:54 PM
शिमला: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को धमकी दी है। पन्नू ने सीएम सुक्खू को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन ना करने की सलाह दी है। पन्नू की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को गीदड़ भभकी देते हुए भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने कहा कि राहुल गांधी 1984 नरसंहार अपराधियों का संरक्षण कर रहे हैं। पन्नू ने कमलनाथ और जगदीश टाइटलर के संरक्षण की बात कही है। सिख फॉर जस्टिस प्रमुख पन्नू इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी देता रहा है।


गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक लेटर जारी करके यह धमकी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को दी है। ये लेटर पन्नू ने हिमाचल के पत्रकारों को ईमेल के जरिये भेजा है । इस लेटर में पन्नू ने ये भी लिखा है कि 1984 में जी सिख नरसंहार हुआ था उनके अपराधियों को बचाने की कोशिश राहुल गांधी कर रहे हैं। इस नरसंहार के अपराधी कमलनाथ और जगदीश टाइटलर को संरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को यात्रा का समर्थन ना करने और इस यात्रा से दूर रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
इसके अलावा इस खत में ये भी लिखा है कि हिमाचल में खालिस्तान के बैनर पर बैन लगाने की वजह से तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इससे सीएम सूक्खू को सीख लेने की जरूरत है। पत्र के अनुसार हिमाचल पंजाब का हिस्सा रहा है ऐसे में शिमला ही खालिस्तान की राजधानी होगी।

10 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंचने वाली है, इसलिए अपनी एहमियत दिखाने के लिए पन्नू ऐसी हरकतें कर रहा है। इससे पहले भी पन्नू ने 2022 में हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस के दिन खालिस्तान का झंडा फहराने के लिए एक लाख डॉलर के इनाम की बात कही थी। हालांकि यह सब जानते हैं कि पन्नू केवल विदेश में बैठकर बस कोरी धमकियां ही दे सकता है ताकि उसकी मौजूदगी लोगों को पता चल सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.