चिन्नास्वामी में होगी छक्कों-चौकों की बरसात या स्पिनर्स ढाएंगे कहर? जानें बड़े मैच में कैसा खेलेगी पिच

Updated on 10-04-2023 06:58 PM
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2023 का 15वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सबकी नजरें बैंगलोर के विराट कोहली और लखनऊ के केएल राहुल पर होगी। दोनों ही बल्लेबाजों से उनकी-उनकी टीमों को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
वहीं जहां आरसीबी अपना पिछला मैच बुरी तरह हार कर आ रही है। तो वहीं लखनऊ ने अपनी आखिरी मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस मैच की पसंदीदा टीम भी एलएसजी ही है। लेकिन बैंगलोर बोल्ड क्रिकेट खेलने के लिए जानी जाती है और वह किसी भी टीम को अपने खेल से हैरान कर सकते है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि इस दिलचस्प मैच में पिच और मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।
पिच रिपोर्ट

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। इस मैदान पर गेंद बल्ले पर अच्छी आती है, जिसका बल्लेबाज जमकर फायदा उठाते हैं। मैदान छोटा होने की वजह से चौकों-छक्कों की भी झड़ी इस मैदान पर देखने को मिलती है। वहीं चिन्नास्वामी में अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है। तेज गेंदबाजों के लिए यह पिच इतनी मददगार नहीं है। जबकि स्पिनर्स का फिर भी यहां दबदबा देखने को मिलता है। चिन्नास्वामी में पहली पारी का औसत स्कोर 183 रन है। ऐसे में दोनों टीमों में स्टार बल्लेबाज होने की वजह से बैंगलोर और लखनऊ के मैच में भी छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। उम्मीद है कि यह मैच भी हाई स्कोरिंग होगा।
वेदर रिपोर्ट

बेंगलुरु का तापमान सोमवार को शानदार रहने वाला है। मैच वाले दिन सिटी ऑफ गार्डन्स का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस। 25 प्रतिशत तक ह्यूमिडिटी की संभावना है। वहीं 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी इस बात की भी उम्मीद है। इसी के साथ 10 अप्रैल को बेंगलुरु में आसमान पूरी तरह से साफ रहने वाला है, जिसका मतलब है कि दूर-दूर तक बारिश के कोई आसार नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.