कोटला में होगी चौकों-छक्कों की बारिश या फिर रहेगा स्पिनर्स का बोलबाला? पिच के साथ जानें मौसम रिपोर्ट

Updated on 29-04-2023 07:56 PM
नई दिल्ली:आईपीएल 2023 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 29 अप्रैल शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक इस सीजन दोनों टीमों का हाल एक सा रहा है। दिल्ली और हैदराबाद ने आईपीएल के 16वें सीजन में अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं। जहां हैदराबाद अंक तालिका में 9वें पायदान पर है तो दिल्ली सबसे नीचे 10वें स्थान पर। प्वॉइंट्स टेबल में अगर आगे बढ़ना है तो दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। वहीं जब इस सीजन दोनों टीमें हैदराबाद में मिली थी, तो दिल्ली ने 7 रन से बाजी मारी थी। वहीं अब एसआरएच इसका बदला जरूर लेना चाहेगी। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि इस रोचक मुकाबले में पिच और मौसम का क्या हाल रहने वाला है।
दिल्ली और हैदराबाद के मैच की पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अगर फिरोज शाह कोटला मैदान की पिच की बात करें, तो यह पिच आज तक किसी को समझ नहीं आई है। इस पिच पर कब क्या हो जाए किसी को अंदाजा नहीं। दिल्ली की पिच काफी ज्यादा धीमा खेलती है। यहां पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। अगर दोनों में से कोई भी टीम एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाएगी तो हैरानी वाली बात नहीं होगी। छोटा मैदान होने की वजह से यहां रन भी खूब बनते हैं। चौकों-छक्कों की भी जमकर बारिश होती है। हालांकि अरुण जेटली स्टडियम की पिच का बाउंस सभ की समझ के परे रहता है। कभी इतना उछाल होता है कि गेंद कीपर को भी बीट कर जाती है। तो कभी गेंद इतनी नीचे रहती है कि बल्लेबाज को उसे खेलना ही लगभग नामुमकिन हो जाता है। दिल्ली और हैदराबाद में से जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करने को देख सकती है।
कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल

शनिवार को दिल्ली का मौसम थोड़ा सुहाना रह सकता है। आसमान में बादलों का ढकाव देखने को मिलेगा इस बात की संभावना है। वहीं 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान दिल्ली में 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस। इसके अलावा 44 प्रतिशत ह्यूमिडिटी देखने को मिल सकती है। जबकि 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी ऐसा भी माना जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि शनिवार को बारिश की संभावना भी राजधानी में जताई जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.