क्या विश्व विजेता बन पाएगा भारत? युवराज सिंह के बयान ने बढ़ाई रोहित सेना टेंशन

Updated on 12-07-2023 02:26 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम जब वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलने उतरेगी तो उसकी कोशिश होगी कि रोहित शर्मा की कप्तानी में धोनी वाला कारनामा करे। 2011 में भारत अपने ही मेजबानी में चैंपियन बना था। अब एक बार फिर उसके पास वही कारनामा करने का मौका होगा। हालांकि, इस बारे में जब 2011 की विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे युवराज सिंह बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो उन्हें यकीन नहीं है कि भारत घरेलू मैदान पर 2023 विश्व कप जीत पाएगा या नहीं।

एक इंटरव्यू में जब उनसे भारत के 2023 विश्व कप की संभावनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं निश्चित नहीं हूं कि वे विश्व कप जीतने जा रहे हैं या नहीं। मैं एक देशभक्त की तरह कह सकता हूं कि भारत जीतेगा, लेकिन टीम के मध्यक्रम में चोटों से चिंताएं हैं। युवराज ने कहा, 'उन्हें (भारत को) विश्व कप नहीं जीतते हुए देखना निराशाजनक है, लेकिन ऐसा ही है।'

टीम कॉम्बिनेशन को लेकर युवी ने कहा- हमारे पास एक समझदार कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्हें टीम कॉम्बिनेशन सही करना चाहिए। हमारे पास कम से कम 20 खिलाड़ियों का एक पूल होना चाहिए, जिनसे बेस्ट 15 खिलाड़ी टीम में आएं। टॉप ऑर्डर ठीक है, लेकिन मिडिल ऑर्डर में दिक्कत है। नंबर 4 और 5 बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगर ऋषभ पंत आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो उन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए भी चौथे नंबर पर आना चाहिए, लेकिन वह शायद फिट नहीं हो पाएं।

बेस्ट नंबर 4 के बारे में पूछे जाने पर युवराज ने केएल राहुल का नाम सुझाया। साथ ही रिंकू सिंह का नाम भी लिया। युवराज ने कहा- रिंकू सिंह वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। मुझे लगता है कि उनमें मैच को बनाने और स्ट्राइक को बरकरार रखने की समझ है। अगर आप उन्हें चाहते हैं कि वह आपके लिए खेलें तो आपको उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर मौका देना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.