क्या करण देओल की शादी में शामिल होंगी हेमा मालिनी? रोका सेरिमनी में भी नहीं आईं नजर

Updated on 15-06-2023 08:47 PM
धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की 18 जून को शादी है। हाल ही करण देओल की रोका सेरिमनी हुई थी। उसमें न तो धर्मेंद्र नजर आए थे और न ही हेमा मालिनी। धर्मेंद्र ने तो साफ कर दिया है कि वह शादी के सिवाय किसी अन्य रस्म या फंक्शन में शामिल नहीं होंगे। लेकिन क्या हेमा मालिनी करण देओल की शादी में शरीक होंगी? पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दबी जुबान में इसी बात की चर्चा हो रही है। मालूम हो करण देओल, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के पोते हैं। और हेमा मालिनी ने हमेशा ही धरम जी की पहली फैमिली से एक सम्मानजनक दूरी बनाए रखी है। चाहे सनी देओल हों या फिर बॉबी देओल और प्रकाश कौर...हेमा मालिनी बेहद कम ही उनके साथ नजर आती हैं। ऐसे में हेमा मालिनी का करण देओल की शादी में शामिल होने को लेकर संशय के सवाल उठना जायज है।


तो बता दें कि Hema Malini, करण देओल की शादी में शामिल नहीं होंगी। वह Karan Deol की रोका सेरिमनी में भी नजर नहीं आई थीं। जबकि Dharmendra के कजन से लेकर अभय देओल और परिवार के अन्य लोग इसका हिस्सा थे। हेमा मालिनी की बेटियां ईशा और आहना भी रोका सेरिमनी से दूर थीं। हालांकि Sunny Deol ने दोनों बहनों ईशा और आहना को शादी का निमंत्रण दिया है। पर हेमा मालिनी इस शादी का हिस्सा नहीं बनेंगी।

करण की शादी में नहीं जाएंगी हेमा मालिनी

धर्मेंद्र के परिवार से जुड़े एक सोर्स ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया, 'हेमा जी ने हमेशा ही धरम जी की पहली फैमिली से सम्मानजनक दूरी बनाकर रखी है। इसलिए वह इस शादी में शामिल नहीं होंगी। यह सवाल पूछना भी बेकार है। लेकिन उनकी बेटियां ऐशा और आहना अपने-अपने पति के साथ जरूर शादी में शामिल हो सकती हैं।'

इसलिए धर्मेंद्र के पहले परिवार से दूरी

मालूम हो कि सनी देओल और बॉबी देओल मां Prakash Kaur और हेमा मालिनी के रिश्ते की वजह से ऐशा और आहना देओल की शादी में शामिल नहीं हुए थे। जहां ऐशा देओल की शादी 2012 में हुई थी, वहीं आहना ने 2014 में शादी की थी। बेशक धर्मेंद्र ने पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली थी, और दोनों परिवार एक-दूसरे की इज्जत करते हैं, पर हेमा मालिनी और प्रकाश कौर एक-दूसरे से दूरी बनाए रखती हैं। हालांकि हेमा मालिनी, प्रकाश कौर का बहुत सम्मान करती हैं।

प्रकाश कौर संग हेमा मालिनी का रिश्ता

हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी 'हेमा मालिनी: द ड्रीम गर्ल' में धर्मेंद्र के साथ शादी और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी। हेमा मालिनी ने लिखा था कि वह कभी भी धर्मेंद्र की दूसरी फैमिली के घर नहीं गईं, क्योंकि वह उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहतीं। हेमा ने कहा था कि धर्मेंद्र से शादी से पहले कुछ इवेंट्स में प्रकाश कौर से मिली थीं, पर शादी के बाद चेहरा तक नहीं देखा। हेमा ने लिखा था, 'मैं किसी को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती। मेरे और मेरी बेटियों के लिए जो किया, उसमें मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने एक पिता का रोल प्ले किया, जोकि हर पिता करता है। और मैं उससे काफी खुश हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.