'भुगतना पड़ेगा परिणाम...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी करने वालों को बाबा बागेश्वर का श्राप, बताया किसे सौंपा जाना चाहिए मैनेजमेंट

Updated on 30-06-2026 04:18 PM

 नईदुनिया। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले (Ram Mandir Donation Theft Case) को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की प्रतिक्रिया सामने आई है। भोपाल में उन्होंने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे लाखों-करोड़ों राम भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि यह घटना मंदिरों, संतों और प्राचीन सनातन परंपराओं से जुड़े लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली है।

दोषियों को मिले कड़ी सजा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान राम के मंदिर से जुड़े रहते हुए ऐसा कृत्य करने वालों को कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का चढ़ावा चोरी करना केवल अपराध नहीं बल्कि सनातन परंपरा को नुकसान पहुंचाने वाला कार्य है। उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह रावण द्वारा माता जानकी का हरण करने के बाद उसका सर्वनाश हुआ, उसी तरह दोषियों को भी महादंड मिलेगा।

"राम मंदिर में किए गए कार्यों से लाखों-करोड़ों राम भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। इस घटना ने मंदिरों और संतों में लोगों की आस्था को प्रभावित किया है और धार्मिक एवं प्राचीन सनातन परंपराओं से जुड़े लोगों को आहत किया है। इस कृत्य से सनातन धर्म को क्षति पहुंची है। हम पहले ही कह चुके हैं कि भगवान राम के मंदिर से जुड़े रहते हुए ऐसा कृत्य करने वालों को कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी..."

-धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

संत परंपरा को मिले मंदिर सेवा की जिम्मेदारी

बाबा बागेश्वर ने यह भी कहा कि राम मंदिर सेवा का कामकाज संत परंपरा से जुड़े लोगों को सौंपा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर की व्यवस्थाओं में ऐसे लोगों की भूमिका होनी चाहिए जो धार्मिक परंपराओं और आस्था को समझते हों।

इंडोनेशिया का दिया उदाहरण

धीरेंद्र शास्त्री ने भारत के मुसलमानों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पांच समय नमाज पढ़ी जाती है, लेकिन वहां सभी परंपराओं का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि बाली में हिंदू बहुल लोग रहते हैं, जहां हिंदू अपने नववर्ष पर 24 घंटे निर्जला व्रत और मौन व्रत करते हैं। उन्होंने कहा कि वहां के मुसलमान भी हिंदू परंपराओं का सम्मान करते हैं।

मामले में आठ गिरफ्तारियां, जांच जारी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत दो लोगों के इस्तीफे की बात सामने आई है। चंपत राय ने अयोध्या पुलिस को दिए पहले बयान में चढ़ावा चोरी मामले में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है। मामले की जांच लगातार जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.