क्या सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता वित्त मंत्री को मिला ये प्रस्ताव
Updated on
27-01-2024 01:22 PM
नई दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को अपने 18 महीने के बकाए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) का इंतजार है। कोरोना महामारी के दौरान महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को रोका गया था। केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीनों के लिए डीए और डीआर का भुगतान रोका था। अब इसे लेकर भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के महासचिव मुकेश सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। पहले वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में दिए जवाब में कहा था कि "डीए/डीआर के बकाए, जो ज्यादातर 2020-21 के चुनौतीपूर्ण वित्तीय वर्ष से संबंधित हैं, महामारी के 2020 में नकारात्मक वित्तीय प्रभाव और सरकार द्वारा लागू किए गए कल्याणकारी उपायों के बजट से परे जाने के कारण व्यवहार्य (Viable) नहीं माने जाते हैं।"