मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे; CM शिवराज-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत कई मंत्री शिरकत करेंगे

Updated on 24-02-2023 06:10 PM

चुनावी साल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे 24-25 फरवरी को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। यहां शुक्रवार को सतना में शबरी जयंती पर आयोजित जनजाति महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। शाह 350 करोड़ की लागत से बने मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले माता शारदा के भी दर्शन करेंगे। नाइट भी सतना में ही करेंगे।

शुक्रवार को माता शारदा के दर्शन पूजन के बाद मैहर में ही लंच करेंगे। फिर सतना के लिए उड़ान भरेंगे। यहां कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे। एयर स्ट्रिप के पास मैदान में शबरी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में एक लाख आदिवासी शामिल होंगे। गृहमंत्री यहां से शाम 5 बजे सतना हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर से मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना होंगे। मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण अवसर पर यहां भी वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

मेडिकल कॉलेज से रीवा रोड स्थित ओम रिसोर्ट आएंगे, जहां डिनर के बाद रात 8 बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वे रात्रि विश्राम सतना में ही करेंगे। अगले दिन 25 फरवरी को वे हेलीकॉप्टर से खजुराहो और फिर वहां से विशेष विमान से उत्तर प्रदेश रवाना होंगे।

सुरक्षा में तैनात होंगे 5 हजार जवान

केंद्रीय गृहमंत्री शाह के लिए Z सुरक्षा युक्त तीन कारकेड लगेंगे। एक मैहर, दूसरा हवाई पट्टी सतना, तीसरा मेडिकल कॉलेज, यही होटल ओम प्लाजा तक जाएगा। हर कारकेड का जिम्मा SP स्तर के अधिकारी के पास होगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की कमान रीवा रेंज के एडीजीपी केपी व्यंकटेश्वर राव संभालेंगे। उनके साथ 6 डीआईजी,14 आईपीएस, 35 एडिशनल एसपी, 100 डीएसपी, 100 इंस्पेक्टर और एसएएफ की 20 कंपनियों के जवानों समेत 5 हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पहले घेरे में सीआरपीएफ का दस्ता, दूसरे घेरे में एसएएफ के जवान होंगे। लोकार्पण समारोह मेडिकल कालेज में, जबकि शबरी महोत्सव हवाई पट्टी के मैदान में होगा। दोनों जगहपर विशाल सभा मंडप और मंच तैयार किए गए हैं।

सीएम समेत कई मंत्री भी रहेंगे मौजूद

जनजाति महाकुंभ में सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सतना के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और कोल विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष रामलाल रौतेल भी शामिल होंगे।

सज गया पूरा शहर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सतना आगमन के मद्देनजर शहर को सजाया गया है। शहर में होर्डिंग- फ्लैक्स और बड़े- बड़े कट आउट लगाए गए हैं। शहर की सड़कों की सफाई और रंग-रोगन कर डिवाइडरों पर पौधे लगाए गए हैं।

कार्यक्रम पर एक नजर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 फरवरी को खजुराहो से हेलीकॉप्टर से 12.55 बजे मैहर पहुंचेंगे। इनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी आएंगे। मैहर में दोपहर 1 बजे मां शारदा के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद 1: 25 सर्किट हाउस मैहर में भोजन करेंगे। इसके बाद 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से सतना हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। 3.15 से 4.45 बजे तक शबरी माता जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:15 से 06:30 बजे तक मेडिकल काॅलेज के उद्घाटन और सभा 6: 35 से 6.30 बजे तक मेडिकल कॉलेज से प्रस्थान कर ओम रिसोर्ट आएंगे। होटल ओम रिसोर्ट रीवा रोड में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर वे यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 25 फरवरी को 10 बजे सतना से हेलीकॉप्टर से खजुराहो जाएंगे और फिर वहां से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.