बढ़ेगी EMI या ब्याज दर में मिलेगी राहत? आज से शुरू हो रही RBI MPC की बैठक, कच्चे तेल ने बढ़ाई टेंशन

Updated on 04-10-2023 02:35 PM
नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक (RBI MPC meeting) आज से शुरू हो रही है। मौद्रिक नीति समिति की यह बैठक 4 से 6 अक्टूबर तक चलेगी। इस बैठक में रेपो रेट, महंगाई, जीडीपी ग्रोथ और दूसरे आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक पूरी होने पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास प्रमुख ब्याज दरों पर लिया गया फैसला सुनाएंगे। रेपो रेट (Repo Rate) के घटने या बढ़ने का सीधा असर लोन और जमा की ब्याज दरों पर पड़ता है। रेपो रेट बढ़ने पर बैंक लोन की ब्याज दरें बढ़ा देते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार इस बार भी आरबीआई रेपो रेट को अपरिवर्तित रख सकता है।

पिछले 3 बार से नहीं बदली गई रेपो रेट

12 बाजार प्रतिभागियों के ईटी पोल से पता चलता है कि आरबीआई एमपीसी रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकरार रख सकती है। इस तरह लगातार चौथी बार आरबीआई रेपो रेट को अपरिवर्तित रख सकता है। ऐसा हुआ तो लोन पर ब्याज दरें प्रभावित नहीं होंगी। बैंक आमतौर पर रेपो रेट में बदलाव होने पर ही लोन की ब्याज दरों में बदलाव करते हैं। हालांकि, महंगाई को लेकर सतर्क रुख अपनाया जा सकता है। क्योंकि अमेरिका में आगे ब्याज दरों में सख्त रुख के संकेत हैं। दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतें 10 महीनों के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं।

डॉलर उछला और बढ़ गए कच्चे तेल के भाव


इस समय डॉलर इंडेक्स में काफी मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं, कच्चे तेल के दाम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को कच्चा तेल 90 डॉलर पर जा पहुंचा। ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स की कीमतें 90.77 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुई। उधर क्रूड ऑयल डबल्यूटीआई फ्यूचर्स 89.14 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें महंगाई पर असर डालेंगी। ऐसे में आरबीआई एमपीसी की बैठक में यह मुद्दा अहम होगा।

अमेरिका में ब्याज दरें हाई बने रहने के संकेत


कच्चे तेल की कीमतों में उछाल डॉलर में मजबूती के साथ-साथ आया है। डॉलर इसलिए मजबूत हुआ, क्योंकि यूएस फेड ब्याज दरों को लंबे समय तक उच्च स्तर पर बनाए रखना चाहता है। इससे वैश्विक निवेशकों में उभरते बाजारों की सिक्योरिटीज के प्रति आकर्षण कम हो गया है। विदेशी फंड्स ने सितंबर में पहली बार इस वित्त वर्ष में भारतीय शेयरों में शुद्ध बिकवाली की, भले ही निफ्टी पहली बार 20,000 के स्तर को पार कर गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.