क्या आईपीएल 2024 में नहीं खेलेंगे धोनी? 17वें सीजन से पहले ले सकते हैं रिटायरमेंट!

Updated on 01-06-2023 07:27 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने बाएं घुटने के इलाज पर फैसला करने के लिए मुंबई में ‘स्पोर्ट्स आर्थोपेडिक’ एक्सपर्ट की राय लेंगे। फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथ ने बुधवार को यह जानकारी दी। धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग के बीते सीजन के दौरान घुटने पर पट्टी लगाकर खेलते देखा गया। इस दौरान उनकी विकेटकीपिंग में कोई खामी नहीं दिखी लेकिन बैटिंग के दौरान वह तेजी से रन चुराने से बचने के लिए लोअर ऑर्डर में क्रीज पर आते थे।
विश्वनाथ ने कहा, ‘हां, यह सच है कि धोनी अपने बाएं घुटने की चोट पर चिकित्सकों से सलाह लेंगे और उसी के अनुसार फैसला करेंगे। अगर सर्जरी की सलाह दी जाती है तो यह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। यह पूरी तरह से उन्हीं की मर्जी होगी।’
खेलने पर फैसला धोनी का होगा
विश्वनाथ से जब पूछा गया कि क्या ऐसी संभावना है कि धोनी अगले सीजन में नहीं खेलने का फैसला करें और इस तरह छोटी नीलामी के लिए टीम के पास अतिरिक्त 15 करोड़ रुपये होंगे। उन्होंने कहा, ‘सच कहूं, तो हम उस दिशा में सोच भी नहीं रहे हैं क्योंकि हम अभी उस स्थिति में नहीं पहुंचे हैं। यह पूरी तरह से धोनी का फैसला होगा। लेकिन मैं आपको सीएसके के रुख के बारे में बता सकता हूं कि हमने इस बारे में कुछ नहीं सोचा है।’


नहीं होगा जीत का जश्न
आईपीएल के पांचवें खिताब के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक एन श्रीनिवासन के संबोधन और टीम के जश्न मनाने की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘श्रीनिवासन इस सफलता से काफी खुश हैं, लेकिन कोई जश्न नहीं मनेगा। खिलाड़ी अहमदाबाद से ही अपने अगले पड़ाव के लिए निकल गए। वैसे भी अगर आप सीएसके को देखें तो हम कभी बड़े स्तर पर जश्न नहीं मनाते।’ सीईओ ने कई मुख्य खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद भी टीम को सफलता दिलाने का श्रेय अपने करिश्माई कप्तान को दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.