उज्जैन से 25 किमी दूर इकट्‌ठा करेंगे वर्षा जल : 2028 के सिंहस्थ में नर्मदा नहीं, क्षिप्रा जल में होगा स्नान

Updated on 18-05-2024 10:19 AM

उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में पवित्र स्नान नर्मदा नदी से लाए गए जल में नहीं, बल्कि क्षिप्रा के जल में ही होगा। इसके लिए मप्र सरकार ने 667 करोड़ लागत वाली एक योजना बनाई है। इसके तहत बारिश के दौरान बेकार बह जाने वाले क्षिप्रा के जल को उज्जैन से 25 किमी दूर सेवरखेड़ी स्थित तालाब में स्टोर किया जाएगा। फिर इसी जल को पाइपलाइन के जरिए उज्जैन के त्रिवेणी घाट के पास क्षिप्रा में छोड़ा जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि 2028 के महाकुंभ में करीब 16 करोड़ लोग क्षिप्रा में डुबकी लगाएंगे।

गौरतलब है कि 2016 के सिंहस्थ में देवास के पास नर्मदा जल लाकर लगातार िक्षप्रा में छोड़ा जाता था, जिससे स्नान के लायक जलस्तर बना रहता था। हालांकि श्रद्धालुओं और संत समाज की मांग थी कि कुंभ स्नान क्षिप्रा के जल में ही होना चाहिए, न कि नर्मदा से लाए जल में। वर्तमान में क्षिप्रा का 90% प्रवाह बारिश के दौरान जुलाई से लेकर सितंबर तक होता है। स्थानीय किसान 15 नवंबर के बाद से नदी के पानी का उपयोग सिंचाई में करने लगते हैं। इससे धीरे-धीरे प्रवाह कम होने लगता है। सेवरखेड़ी के सिलारखेड़ी तालाब में फिलहाल स्टोरेज क्षमता 4 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) है, योजना के तहत इसे बढ़ाकर 55 एमसीएम किया जाएगा। सा​थ ही कुल 21 बैराज बनाकर भी क्षिप्रा का पानी स्टोर करने की योजना है।

मानसून बाद 1000 लीटर/सेकंड पानी क्षिप्रा में छोड़ेंगे पाइपलाइन के जरिए

प्लान के मुताबिक सिलारखेड़ी तालाब में मानसून में 55 एमसीएम पानी लिफ्ट करके स्टोर किया जाएगा। इसे भरने में करीब 45 दिन लगेंगे। तालाब की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इस पर सालभर में 6 मेगावाट बिजली लगेगी। मानसून बाद 4.5 महीने तक 5 क्यूमेक्स (1000 ली/सेकंड) पानी क्षिप्रा में त्रिवेणी घाट के पास पाइपलाइन से छोड़ेंगे।

अभी एक बार स्नान के लिए नर्मदा जल भरने में लगते हैं 3 -4 दिन

क्षिप्रा में पानी कम होने पर किसी पर्व के मौके पर स्नान के लिए नर्मदा जल लाकर भरने में 3-4 दिन लगते हैं। नए प्लान के तहत क्षिप्रा में सालभर प्रवाह निरंतर होने पर शुद्ध जल से स्नान हो सकेंगे, न कि रुके हुए जल से।

संत बोले- क्षिप्रा में ही गिरी थीं अमृत बूंदें

अमृत की बूंदें क्षिप्रा में ही गिरी थीं। कुंभ में मोक्ष तभी मिलेगा, जब क्षिप्रा जल में स्नान हो। अन्य तीर्थ स्थलों जैसे क्षिप्रा सालभर प्रवाहमान हो। हाल ही में हुई संत समाज की बैठक में ये सभी मुद्दा उठा था।
-महंत रवींद्र पुरी, अध्यक्ष,अखाड़ा परिषद

संकल्प यही कि क्षिप्रा में हो कुंभ स्नान

संत समाज की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प है कि सिंहस्थ 2028 महाकुंभ का स्नान क्षिप्रा जल से ही हो। इसके लिए 667 करोड़ के प्लान पर काम चल रहा है। इस पवित्र आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
- तुलसी सिलावट, जल संसाधन मंत्री



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.