चिन्नास्वामी में लगेंगे छक्के या निकलेगी बल्लेबाजों की हेकड़ी? पिच के साथ जानें मौसम का भी मिजाज

Updated on 15-04-2023 09:53 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2023 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज यानी 15 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। जहां आरसीबी अपने पिछले दोनों मुकाबले हार कर आ रही है तो दिल्ली अब तक इस सीजन में अपना जीत का खाता नहीं खोल पाई है। उनको अभी तक खेले चारों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन वह आरसीबी को हराकर जरूर अपनी पहली जीत आईपीएल 2023 में दर्ज करना चाहेंगे। वहीं बैंगलोर यह मैच अपने नाम कर दोबारा ट्रैक पर आना चाहेगी। ऐसे में एक बात तो तय है कि दोनों टीमों के बीच टक्कर का मैच देखने को मिलेगा। तो आइये जानते हैं इस रोचक मैच में पिच और मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

बैंगलोर में स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच की बात करें तो इस मैदान की पिच पूरी तरह से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। यहां पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं। ग्राउंड छोटा होने की वजह से इस मैदान पर चौकों-छक्कों की भी खूब बारिश होती है। यह मैदान गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। फिर भी कई हद तक स्पिनर्स को यहां थोड़ी मदद मिलती है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करके 200 रन का टोटल भी सेफ नहीं है। जो भी टीम चिन्नास्वामी में टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। चेज करते हुए इस मैदान पर रिकॉर्ड अच्छा रहा है।
बैंगलोर बनाम दिल्ली वेदर रिपोर्ट

बैंगलोर के अगर मौसम की बात करें तो, 15 अप्रैल को बैंगलोर का मौसम क्रिकेट के लिहाज से अच्छा होने वाला है। आसमान में थोड़ा बादलों का साया देखने को मिल सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बैंगलोर में रहने वाला है। ह्यूमिडिटी 44 प्रतिशत तक हो सकती है। जबकि हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी इस बात की भी संभावना है। वहीं बारिश के दूर-दूर तक कोई आसार नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.