क्या अब मध्य प्रदेश में बीजेपी बनाएगी नया मुख्यमंत्री? अप्रैल-मई तक लगाए जा रहे हैं बदलाव के कयास

Updated on 04-03-2023 05:50 PM
नई दिल्ली: बीजेपी क्या मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वहां गुजरात और उत्तराखंड का फॉर्मूला दोहरा सकती है? इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं। वैसे तो काफी वक्त से बीच बीच में यह चर्चा उठती रही है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में सीएम बदल सकती है लेकिन त्रिपुरा के नतीजों के बाद यह कयासबाजी और तेज हुई है। मध्य प्रदेश बीजेपी के कई नेताओं से अनौपचारिक बातचीत में इस बात के संकेत मिले कि पार्टी के भीतर इसकी चर्चा चल रही है कि क्या अप्रैल-मई तक बीजेपी मध्य प्रदेश को नया सीएम दे सकती है?
पार्टी आदिवासी पर दांव लगा सकती है
बीजेपी के एक नेता ने कहा कि पार्टी के भीतर नेता और कार्यकर्ता क्या सोचते हैं इसकी जानकारी नेतृत्व को है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मध्य प्रदेश इकाई ने भी अपना फीडबैक दिया है। मध्य प्रदेश में नवंबर तक नई विधानसभा का गठन होना है। बीजेपी के एक नेता ने कहा कि इसकी संभावना ज्यादा लग रही है कि पार्टी अगर बदलाव करेगी तो अप्रैल-मई के महीने में कर सकती है। इससे अगर किसी ऐसे व्यक्ति को सीएम बनाया जाता है जो अभी विधानसभा का सदस्य नहीं है तो चुनाव से पहले किसी सीट पर उपचुनाव की नौबत नहीं आएगी। दरअसल नियम के मुताबिक अगर किसी ऐसे व्यक्ति को सीएम बनाया जाता है जो विधानसभा का सदस्य नहीं है तो उसका छह महीने के भीतर सदस्य बनना जरूरी है। पार्टी के भीतर बदलाव की कयासबाजी के बीच नए सीएम के लिए कई नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन ज्यादातर लोग मान रहे हैं कि पार्टी आदिवासी पर दांव लगा सकती है। इसके पीछे उनके तर्क भी हैं।
80 विधानसभा क्षेत्रों में है आदिवासियों का प्रभाव
मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं इनमें से 80 विधानसभा क्षेत्रों में आदिवासियों का प्रभाव है। आदिवासी वोटर यहां जीत-हार तय करते हैं। वैसे राज्य में एसटी रिजर्व सीट 47 हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को आदिवासियों ने झटका दिया था। तब एसटी रिजर्व सीट में से 30 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। अब बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही पार्टियां आदिवासी वोट बैंक के लिए अलग अलग जुगत लगा रही हैं। बीजेपी जहां आदिवासियों को अपने पाले में वापस लाना चाहती है वहीं कांग्रेस अपना दबदबा बरकरार रखने की कोशिश में है। आदिवासियों के एक बड़े संगठन जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पिछले चुनाव में ये कांग्रेस के साथ थे। कांग्रेस इन्हें इस बार भी साथ रखने की कोशिश कर रही है। जयस के संरक्षक कांग्रेस के विधायक हैं लेकिन अभी वह बागी रुख अख्तियार किए हुए हैं।
जीत के लिए आदिवासी वोटर्स को साथ लाना जरूरी
बीजेपी के लिए मध्य प्रदेश में जीत के लिए आदिवासी वोटर्स को साथ लाना जरूरी है। बीजेपी ने राज्य में विकास यात्रा निकाली तो कई जगह यात्रा को आदिवासी संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ा। बीजेपी के भीतर इस पर भी मंथन हुआ है। बीजेपी का चुनाव से पहले सीएम बदलने का फॉर्मूला गुजरात, उत्तराखंड और त्रिपुरा में कारगर हुआ है। जहां पार्टी ने चुनाव से पहले सीएम बदला और सत्ता में वापसी की। मध्य प्रदेश में भी बीजेपी के भीतर चर्चा तेज है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.