आज हो जाएगा तय, क्या महिला एशिया कप फाइनल होगा IND vs PAK के बीच

Updated on 13-10-2022 04:52 PM

महिला एशिया कप 2022 का फाइनल मैच किन दो टीमों के बीच खेला जाना है, इसका फैसला आज हो जाएगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और थाईलैंड के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। फाइनल मैच में क्या एक बार फिर भारत और पाकिस्तान होंगे, इसका फैसला शाम तक हो जाएगा। एशिया कप के लीग राउंड में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने बाजी मारी थी। डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश की टीम पहले ही टूर्नामेंट से आउट हो चुकी है।

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें 10-10 प्वॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंची हैं। अब देखना होगा कि फाइनल किन दो टीमों के बीच होता है और अगर यह भारत vs पाकिस्तान होता है, तो क्या भारतीय टीम लीग राउंड में मिली हार का बदला ले पाएगी। 7 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था, जिसे पाकिस्तान 13 रनों से जीता था।

भारतीय टीम ने उस हार से सबक लेते हुए टूर्नामेंट में इसके बाद दमदार वापसी की थी। भारत ने फिर बांग्लादेश और थाईलैंड के खिलाफ प्रभावी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। वहीं पाकिस्तान को थाईलैंड के खिलाफ अप्रत्याशित हार झेलनी पड़ी थी। थाईलैंड ने चार विकेट से पाकिस्तान को पीटा था। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान ने सेमीफाइनल से पहले अपना एक भी मैच नहीं गंवाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.