सोशल मीडिया के खिलाफ कर सकेंगे शिकायत, सरकार ने कर दिया इंतजाम, यहां जानिए सबकुछ

Updated on 29-01-2023 05:47 PM
नई दिल्ली: अगर आप फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी बड़ी सोशल मीडिया साइट पर विजिट करते हैं और आपको नहीं पता है कि इससे जुड़ी शिकायत कहां की जाएं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। इन सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ यूजर्स की शिकायतों के निपटान के लिए सरकार द्वारा गठित शिकायत अपीलीय समितियां (GAC) एक मार्च से अपना काम शुरू कर देंगी।
1 मार्च से काम करने लगेंगी समितियां
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि केंद्र सरकार ने अक्टूबर में किए गए IT नियम 2021 में संशोधन के तहत समितियां बनाई थीं। शुक्रवार को तीन शिकायत अपीलीय समितियों को अधिसूचित किया गया है। शिकायत अपीलीय समितियां (GAC) इस अधिसूचना के एक महीने में यानी एक मार्च से काम करने लगेंगी। बयान के मुताबिक, GAC कानूनी ढांचे का एक अहम हिस्सा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत में इंटरनेट मुक्त, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह हो। बयान में कहा गया है कि इंटरनेट मध्यवर्ती कंपनियों की तरफ से बड़ी संख्या में यूजर्स की शिकायतों को अनसुना किए जाने या असंतोषजनक समाधान जैसी स्थिति के लिए GAC का गठन किया गया है।
क्या है GAC
GAC एक वर्चुअल डिजिटल मंच होगा, जो केवल ऑनलाइन और डिजिटल रूप से संचालित होगा। इसमें अपील दायर करने से लेकर फैसले लेने तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। यूजर्स के पास इस नए अपीलीय निकाय के सामने सोशल मीडिया मध्यस्थों और अन्य ऑनलाइन मध्यस्थों के शिकायत अधिकारी के फैसले के खिलाफ अपील करने का विकल्प होगा। कमिटी यूजर्स की अपील का 30 दिनों में समाधान करने का प्रयास करेगी।

कौन होगा सदस्य
अधिसूचना के अनुसार, तीनों GAC में से हर में एक-एक अध्यक्ष, विभिन्न सरकारी संस्थाओं के दो फुल टाइम सदस्य और पद ग्रहण करने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए उद्योग से रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी होंगे। पहली समिति की अध्यक्षता गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के CEO करेंगे। रिटायर्ड IPS आशुतोष शुक्ला और पंजाब नैशनल बैंक के पूर्व CGM सुनील सोनी को कमिटी के फुल टाइम सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। दूसरी कमिटी की अध्यक्षता सूचना और प्रसारण मंत्रालय में नीति एवं प्रशासन प्रभाग के प्रभारी संयुक्त सचिव करेंगे। तीसरी कमिटी की अध्यक्षता इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय की वरिष्ठ वैज्ञानिक कविता भाटिया करेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.