क्‍या अंबानी, अडानी, टाटा चले जाएंगे दुबई? इनहेरिटेंस टैक्‍स पर दिग्‍गज अर्थशास्‍त्री ने जाहिर किया बड़ा डर

Updated on 11-05-2024 01:15 PM
नई दिल्‍ली: भारत में इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर बीते दिनों राजनीतिक माहौल काफी गरम रहा है। इस पर अब राजनीतिक अर्थशास्त्री और लेखक गौतम सेन ने बड़ा डर जाहिर कर दिया है। उन्‍होंने इसका जिक्र करते हुए कहा है कि भारत में इनहेरिटेंस टैक्‍स लागू करने की कांग्रेस की योजना के चलते अंबानी और अडानी जैसे सबसे धनी लोग टैक्‍स से बचने के लिए अपने कारोबार को दुबई में शिफ्ट कर सकते हैं। उनका मानना है कि इससे अंबानी, अडानी और टाटा जैसे भारत के सबसे दौलतमंद घराने टैक्‍स-हेवन देशों में जा सकते हैं। इससे भारत की संपत्ति को बड़ा नुकसान होगा।

गौतम सेन लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से रिटायर हुए हैं। वह इंडो-यूके राउंडटेबल के सदस्य और यूएनडीपी में वरिष्ठ सलाहकार भी रहे हैं। सेन ने भारत में इनहेरिटेंस टैक्‍स (विरासत कर) लागू करने के सुझाव पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने इसकी तुलना अमेरिका से की। एक समाचार एजेंसी के साथ खास इंटरव्‍यू में बताया कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को कैसे प्रभावित कर सकता है।

दुबई बन सकता है पसंदीदा ठ‍िकाना

सेन ने कहा, 'बहुत अमीर यानी अंबानी, अडानी, महिंद्रा, टाटा और मेरा अनुमान है कि बहुत अमीर अरबपति वर्ग के करीब 500 लोग भारत से दुबई चले जाएंगे। देश छोड़ने वाले ज्‍यादातर भारतीय मिलियनेयर ने दुबई को अपना गंतव्य चुना है। इनमें से 70 फीसदी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि दुबई में इनकम टैक्‍स नहीं लगाया जाता है। वे अपने व्यवसायों को संयुक्त अरब अमीरात में फिर से रजिस्‍टर करेंगे। इसका मतलब है कि भारत उनसे केवल कॉर्पोरेट टैक्‍स ही वसूल पाएगा क्योंकि उनका व्यवसाय भारत में ही रहेगा।'
सेन के मुताबिक, 'इसलिए भारत को बहुत ज्‍यादा संपत्ति का नुकसान होगा। अब दूसरे देशों पर विचार करें तो स्वीडन में पहले बहुत ज्‍यादा इनहेरिटेंस टैक्‍स था। स्वीडन ऐतिहासिक रूप से सबसे ज्‍यादा टैक्‍स लगाने वाले देशों में से एक है। हालांकि, स्वीडन ने कई अमीर व्यक्तियों के प्रवास के कारण इनहेरिटेंस टैक्‍स को समाप्त कर दिया। उदाहरण के लिए IKEA के मालिक स्वीडन से बाहर चले गए थे।'

इनहेर‍िटेंस टैक्‍स के नुकसान सामने आए

इकनॉमिस्‍ट ने कहा, 'इनहेरिटेंस टैक्‍स हटाने के बाद उन्होंने पाया कि बहुत सारी संपत्ति वापस आ गईं, आर्थिक विकास में सुधार हुआ और टैक्‍स कलेक्‍शन भी सुधरा। ऐसे में अतिरिक्त टैक्‍स रेवेन्‍यू के साथ वे इसे स्वीडन में कम समृद्ध व्यक्तियों में रीडिस्‍ट्रिब्‍यूट करने में सक्षम थे। इस तरह स्वीडन में औसत नागरिक के लिए विरासत कर या संपत्ति कर का खत्‍म होना फायदेमंद था। अब भारत में अगर आप इस तरह की अराजकता फैलाते हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप कृषि भूमि पर ऐसा नहीं कर सकते हैं।'

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने हाल ही में सुझाव दिया था कि भारत को अमेरिका की तरह ही इनहेरिटेंस टैक्‍स लागू करने पर विचार करना चाहिए। सेन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि धन का वितरण हर अर्थव्यवस्था और समाज में होता है। पिछले दस वर्षों में भारत ने ग्रामीण क्षेत्रों और आबादी के सबसे गरीब तबके की खुशहाली में उल्लेखनीय सुधार देखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.