फिलिस्तीन के सपोर्ट में ट्वीट करने वाले मोहम्मद रिजवान पर होगा एक्शन? ICC की तरफ से आ गया जवाब

Updated on 12-10-2023 02:16 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार को पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 131 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी की मदद से पाकिस्तान 345 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के बाद मोहम्मद रिजवान ने एक ट्वीट किया। जिसके बाद बवाल मच गया। रिजवान ने इस ट्वीट में अपना शतक फिलिस्तीनी लोगों को डेडिकेट किया था।

मोहम्मद रिजवान ने क्या लिखा

हमास के दिल दहला देने वाले हमले के बाद इजरायल बदला ले रहा है। वह गाजा पर लगातार रॉकेट दाग रहा है। मोहम्मद रिजवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय। अद्भुत आतिथ्य और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत आभारी हूं।'

आईसीसी का आया रिक्शन

मोहम्मद रिजवान के इस ट्वीट के बाद आईसीसी से कार्रवाई की मांग होने लगी। 2019 वर्ल्ड कप के दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी कीपिंग ग्लब्स बलिदान बैज लगाकर उतरे थे तो आईसीसी ने उसे हटाने का आदेश दे दिया था। रिजवान के मुद्दे पर भी आईसीसी के एक्शन की मांग हुई। इसपर आईसीसी की तरफ से कहा गया कि यह खेल के मैदान के बाहर से का है, उनके क्षेत्र में नहीं है। यह व्यक्ति और उसके क्रिकेट बोर्ड का मामला है।

क्या है इजराइल और हमास का मामला?

कुछ दिनों हमास के आतंकवादियों ने इजरायल में घुसकर कोहराम मचाया था। उसके लड़ाकों ने लोगों के कत्ल किए थे। इसके बाद युद्ध की शुरुआत हो गई। इजरायल भी चुन-चुन कर जवाब दे रहा है। वह लगातार गाजा पर हमले कर रहा है। इस जंग में अमेरिका, ब्रिटेन और भारत सहित कई बड़े देशों इजरायल का सपोर्ट कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.