वन्य प्राणी के अंगों का तस्कर ताशी शेरपा दार्जिलिंग से गिरफ्तार, 2015 से था फरार

Updated on 30-01-2024 12:10 PM

 भोपाल। वन्य-प्राणी बाघ एवं पेंगोलिन के अंगों की तस्करी के आरोपित ताशी शेरपा को स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) मध्य प्रदेश और वन्य-जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो पूर्व क्षेत्र ने संयुक्त कार्रवाई कर बंगाल एवं नेपाल की सीमा पर स्थित दार्जिलिंग जिले से 24 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया।शेरपा वर्ष 2015 से फरार था। उसके विरुद्ध एसटीएसएफ मध्य प्रदेश ने 13 जुलाई, 2015 को प्रकरण दर्ज किया था। 

उक्त प्रकरण में पूर्व में 29 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके विरुद्ध न्यायालय नर्मदापुरम ने पांच वर्ष के सश्रम कारावास एवं कुल सात लाख 10 हजार रुपये के अर्थदंड का आदेश पारित किया है।आरोपितों द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बाघ एवं पेंगोलिन का शिकार कर उसके अवयवों की तस्करी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करने का अपराध किया गया था।शेरपा की गिरफ्तारी से मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में बाघों के संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

 ताशी शेरपा को विशेष न्यायालय नर्मदापुरम में प्रस्तुत किया जाएगा। अन्य वन्य-जीव अपराधों में उसकी संलिप्तता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए अन्य राज्यों से भी संपर्क किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.