घर की चौखट पर पत्नी का अनशन, ताला बंदकर पति फरार, चोरी-चुपके हुई थी शादी

Updated on 15-06-2023 06:59 PM
दरभंगा: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बस स्टैंड स्थित विश्रामगृह (रेस्ट हाउस) को एक महिला ने अपना ठिकाना बनाया था। अपने पति पर मारपीट कर भगा देने का आरोप लगाया है। इसे लेकर महिला थाने में आवेदन भी दिया गया है। जब महिला माला देवी थाने में अपनी आपबीती सुना रही थी, तभी पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर आनंद झा के निर्देश पर उसके रूम के दरवाजे को लोहे की रॉड से बेल्डिंग कर जाम कर दिया गया।

घर की चौखट पर महिला का धरना

दरअसल, महिला का पति पथ परिवहन निगम में आउटसोर्सिंग के जरिए नौकरी करता है। लेखा पदाधिकारी के पद पर बिंदेश मिश्रा तैनात है। बिंदेश पर मारपीट कर घर से निकालने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस बाबत महिला थाना में आवेदन दिया गया है। उसके बाद से महिला दरवाजे पर ही बैठी हुई है।

बस स्टैंड के रेस्ट हाउस में हुई थी शादी

इधर, बिंदेश मिश्रा को जब अपनी पत्नी की ओर से थाने में आवेदन देने की जानकारी मिली तो वो फरार हो गया। पिछले नौ साल लेखा पदाधिकारी के पद पर बिंदेश मिश्रा नौकरी कर रहा है। महिला ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि वो बस स्टैंड के यात्री विश्रामगृह में पिछले 9 साल से रह रही है। इस दौरान बिंदेश मिश्रा से उनकी नजदीकी हुई। कुछ दिनों प्रेम प्रसंग चला। बाद में जब महिला ने दबाव बनाया तो बस स्टैंड के यात्री विश्राम गृह में ही शादी हुई। तब से महिला उन्हीं के साथ रह रही थी। फिलहाल, महिला के पास सिर छिपाने के लिए कोई जगह नहीं बचा है।

घरवालों से छिपाकर हुई थी शादी

महिला ने कहा कि स्थानीय परिवहन कर्मी लगातार धमकी दे रहे हैं, यहां से जाने के लिए। पीड़िता के मुताबिक उसके पति उसके घरवालों से छिपाकर शादी की थी। बिंदेश मिश्रा मूल रूप से आरा जिले का रहने वाला है। इस बीच कई बार गर्भवती हुई लेकिन उसके पति बार-बार दबाव देकर गर्भपात करा दिया। महिला रूम के बाहर चादर बिछा कर भूखे-प्यासे बैठी हुई है। इधर, महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला माला देवी कहीं जाने को तैयार नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे जवाब दाखिल किया है। सोनिया गांधी और…
 23 September 2026
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने…
 23 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अगर आखिरी समय में कोई अप्रत्याशित राजनीतिक गठबंधन नहीं होता है, तो BSP…
 23 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर के नगर निगमों और नगर निकायों को आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश…
 23 September 2026
संजय कुमार भारद्वाज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन खुलकर टकराव से बचना चाहते हैं। दुनिया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ 'चिंतन शिविर' (विचार-विमर्श सत्र) की एक सीरीज की अध्यक्षता करेंगे। यह मिड-टर्म समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। पहला दो-दिवसीय सत्र बुधवार…
 23 September 2026
नई दिल्लीः शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी कयासबाजी के साथ बहस भी चल रही है। कुछ…
 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
Advt.