पत्नी ने घर बुलाया, हमलावर ने की बेरहमी से हत्या:पहले गले और छाती पर गोली मारी फिर चाकू से गोद दिया शरीर

Updated on 12-12-2022 05:24 PM

ग्वालियर में एक ऑटो मैकेनिक की गोली मारकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई्। घटना आपागंज में रविवार रात की है। मृतक को उसकी पत्नी ने फोन कर घर पर बुलाया था। जब वह घर पहुंचा तो समीर खान ने उसको गोलियां मार दीं। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो चाकू से शरीर पर कई वार किए। हत्या करने के बाद भी दिव्यांग हत्या आरोपी भागा नहीं, बल्कि वहीं खड़ा रहा।

स्थानीय लोगों ने उसे और मृतक की पत्नी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। घटना के बाद आपागंज में तनाव का माहौल है। मृतक की पत्नी और हत्या आरोपी के बीच दोस्ती थी। इसी बात का वह विरोध करता था। मृतक भी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसने हत्या आरोपी पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। जिसमें उसका पैर कट गया था। पुलिस ने स्पॉट से एक कट्‌टा व चाकू बरामद किया है। फिलहाल पड़ताल जारी है।

शहर के माधौगंज स्थित आपागंज निवासी 30 वर्षीय अनवर खान पेशे से ऑटो मैकेनिक है। परिवार में उसकी पत्नी फरीन और दो बच्चे बेटी फारिया (8) बेटा खालिद (12) हैं। पत्नी से उसका कुछ समय से विवाद चल रहा है। पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। रविवार को फरीन ने फोन कर अनवर को घर बुलाया था। जब वह घर पहुंचा तो पहले से ही वहां समीर मौजूद था। अभी अनवर कुछ समझ पाता उससे पहले ही समीर ने उस कट्‌टे से गोली दाग दी। गोली उसके गले पर लगी। इसके बाद कट्‌टा लोड़ कर दूसरी गोली छाती में मारी गई। फिर समीर ने चाकू निकालकर उसे बेरहमी से गोदना (मारना) शुरू कर दिया।

मृत शरीर में भी वह चाकू गोदता रहा। हत्या करने के बाद भी समीर खान निवासी नई सड़क भागा नहीं बल्कि वहीं खड़ा रहा। इधर गोली की आवाज सुनकर वहां मृतक के परिजन व अन्य स्थानीय लोग आ गए। हत्या आरोपी समीर एक पैर से दिव्यांग है इसलिए वह भागा भी नहीं। लोगों ने उसे और मृतक की पत्नी फरीन को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल को निगरानी में लेकर हत्या आरोपी समीर खान व मृतक की पत्नी फरीन को निगरानी में लेकर थाना पहुंचाया है। घटना स्थल पर काफी तनाव था जिसे देखते हुए पुलिस ने फोर्स को बुलवा लिया था। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचाया है।

मृतक के शरीर पर कई घाव
पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि अनवर के शरीर पर गोली के दो घाव जो गला और छाती पर हैं। इसके अलावा पूरे शरीर पर चाकू के 10 से 12 घाव हैं। हत्या करने वाले ने उसकी मौत के बाद भी शरीर से बेरहमी दिखाई है। जिससे यह साफ था कि वह उससे बेहद नफरत करता था। पुलिस ने स्पॉट से कट्‌टा और चाकू दोनों ही बरामद किया है। अब पकड़े गए आरोपी समीर खान व मृतक की पत्नी फरीन से पूछताछ कर रही है।
अनवर की पत्नी से समीर की थी गहरी दोस्ती
मृतक के भाई फिरोज खान ने बताया है कि अनवर की पत्नी की समीर से गहरी दोस्ती थी। वह अनवर के साथ रहना ही नहीं चाहती थी। कुछ दिन पहले ही उसने सात दिन में उसे मरवा देने की धमकी दी थी। उसी ने समीर को बुलाया था और हत्या कराई थी। घटना के समय मैं घर पर नहीं था जब आया तो यही बात मुझे बताई गई है।
मृतक कुछ दिन पहले ही जेल से आया था, तीन लाख में हुआ था राजीनामा
- ऐसा बताया गया है कि अनवर की पत्नी फरीन से समीर के संबंध थे। यह बात उसे पसंद नहीं थी। कुछ महीने पहले अनवर ने कुल्हाड़ी से समीर पर कातिलाना हमला किया था। यह हमला बीच सड़क पर कैलाश टॉकीज के पास किया गया था। जिसमें समीर गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसका एक पैर काटना पड़ा था और दूसरे में रॉड डली है। इसी मामले में अनवर जेल गया था। ऐसा भी पता लगा है कि समीर से अनवर का तीन लाख रुपए देकर राजीनामा हुआ था और 20 दिन पहले ही वह छूटकर आया था।
10 से 12 दिनों से रैकी कर रहा था समीर
एक पैर से दिव्यांग समीर पिछले 10 से 12 दिन से रैकी कर रहा था। वह लगातार आपागंज में घूमते हुए देखा गया था। पर उस समय लोग यह नहीं जानते थे कि वह इतना बड़ा कांड कर देगा। अब लोगों को समझ में आया कि समीर किस मंशा से घूम रहा था।
पुलिस का कहना
इस मामले में एएसपी शहर गजेन्द्र वर्धमान का कहना है कि एक युवक की गोली मारकर और चाकू से गोदकर हत्या की गई है। हत्या के पीछे लेनदेन व प्रेम प्रसंग कारण समझ में आ रहा है। फिलहाल हत्या आरोपी को स्पॉट से पकड़ा गया है। उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.