विको कंपनी के अध्यक्ष यशवंत पेंढारकर का 85 वर्ष की आयु में हुआ निधन

Updated on 25-05-2024 12:49 PM
नई दिल्ली: आयुर्वेदिक सौंदर्य प्रसाधन कंपनी विको (Vicco) लैबोरेटरीज के अध्यक्ष यशवंत पेंढारकर (Yeshwant Pendharkar) का शुक्रवार की शाम को निधन हो गया है। वह 85 वर्ष के थे। यशवंत साल 2016 में विको कंपनी के चेयरमैन बने थे। दूरदर्शन पर विको 'वीको टरमरिक, नहीं कॉस्मेटिक, वीको टरमरिक आयुर्वेदिक क्रीम' और 'वज्रदंती, वज्रदंती वीको वज्रदंती' जैसे जिंगल आज भी लोगों को याद है। टीवी जिंगल ने 80 के दशक में पूरे देश में धूम मचा दी थी। आज जो विको (Vicco) इतनी पॉपुलर है, एक समय इसके प्रोडक्ट घर-घर जाकर बेचने पड़ते थे। शुरुआत में एक किचन में विको के प्रोडक्ट बनाए गए थे।

वीको का पूरा नाम विष्णु इंडस्ट्रियल केमिकल कंपनी है। एक छोटे से घर में विको कंपनी की शुरुआत साल 1952 में हुई थी। पहला आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट ‘विको वज्रदंती टूथ पाउडर’ तैयार किया गया। इस प्रॉडक्ट के लिए दावा किया गया कि यह 18 जड़ी बूटियों से बना है। वो अपने इस प्रोडक्ट को बेचने के लिए लोगों के घर तक गए। उनकी ये मेहनत जल्द ही रंग लेकर आई और कंपनी शुरू होने के तीन साल में ही उसे बड़ी सफलता हासिल हुई, 1955 आते-आते कंपनी का टर्नओवर 10 लाख रुपए सालाना हो चुका था। परेल के छोटे से गोदाम में शुरू हुई ये कंपनी जल्द ही एक बड़ी फैक्ट्री में बदल गई।

केशव विष्णु पेंढरकर ने इस कंपनी की शुरुआत की थी। वह नागपुर के एक छोटे से इलाके में छोटी सी राशन की दुकान चलाते थे। केशव ने कुछ नया करने की सोची और परिवार समेत मुंबई पहुंच गए। उन्होंने देखा कि लोग एलोपैथिक दवाइयों और पॉन्ड्स, नीविया, अफगान स्नो जैसे विदेशी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का खूब इस्तेमाल करते हैं। यहीं से उन्हें विको शुरू करने का आइडिया मिला था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.