सरफराज अहमद को क्यों संन्यास के लिए किया मजबूर? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप से पहले चली बड़ी चाल

Updated on 16-03-2026 03:30 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न केवल उनके फैंस को भावुक कर दिया है बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( पीसीबी ) के गलियारों में एक नई चर्चा छेड़ दी है। माना जा रहा है कि सरफराज अब मैदान पर दस्ताने पहने नहीं बल्कि डगआउट में रणनीति बनाते नजर आएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पीसीबी उन्हें नेशनल टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

माइक हेसन के राज में लगातार बेइज्जत हो रही टीम

मौजूदा कोच माइक हेसन के कार्यकाल में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम को हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इन शर्मनाक हारों के बाद हेसन की कोचिंग शैली और फैसलों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

पाकिस्तान को जिताई थी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी

सरफराज अहमद का संन्यास ऐसे समय में आया है जब टीम को एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो हार के डर से बाहर निकाल सके। सरफराज वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2017 में भारत के खिलाफ अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को चैंपियन बनाया था। उनकी खेल की समझ और घरेलू क्रिकेट में युवाओं को निखारने का अनुभव उन्हें कोच पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार बनाता है। सरफराज ने पाकिस्तान को बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और फखर जमां जैसे स्टार खिलाड़ी दिए। ऐसे में सरफराज को टीम का कोच नियुक्त किया गया।

माइक हेसन की जगह लेने को तैयार

सूत्रों की मानें तो माइक हेसन की कुर्सी अब खतरे में है। लगातार मिल रही हार के बाद बोर्ड उन पर से भरोसा खो चुका है। सरफराज अहमद के संन्यास को इसी बड़े बदलाव के पहले कदम के रूप में देखा जा रहा है। सरफराज का कद और उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड इस भूमिका के लिए फिट बैठता है। वहीं हाल ही में सरफराज को पाकिस्तान की अंडर 19 टीम का कोच भी बनाया गया था।

भविष्य की रणनीति और नई शुरुआत

अगर पीसीबी सरफराज को यह जिम्मेदारी सौंपता है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वह बिखरी हुई पाकिस्तानी टीम को अगले विश्व कप के लिए कैसे तैयार करते हैं। 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा और उससे पहले पाकिस्ता की टीम को फिर से ट्रैक पर लाने का काम सरफराज कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.