Rinku Singh का क्यों नहीं हुआ T20 टीम में सिलेक्शन? सूर्यकुमार यादव वाले व्यवहार से कहीं टूट न जाए फिनिशर!

Updated on 06-07-2023 08:12 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज पहुंच गई है। 12 जुलाई से उनके दौरे का आगाज टेस्ट मैच के साथ होने वाला है। इस टूर पर टीम इंडिया दो टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेलने वाली है। टेस्ट और वनडे की टीम की घोषणा पहले ही हो गई थी, जबकि टी20 टीम का एलान हाल ही में हुआ है। इस बार भी टी20 टीम का हिस्सा रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं है।

हालांकि आईपीएल में तहलका मचाने वाले तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल को पहली बार टी20 टीम में चुना गया है। इसके अलावा आवेश खान की भी टीम में वापसी हुई है। लेकिन जिसका नाम फैंस सबसे ज्यादा इस स्क्वाड में देखना चाहते थे, उनका दूर-दूर तक कोई नामोनिशान नहीं हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रिंकू सिंह की, जिन्हें सेलेक्टर्स ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।

रिंकू सिंह को सेलेक्टर्स ने किया नजरअंदाज
आईपीएल 2023 में अपने नाम का डंका बजाने वाले रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी20 टीम में नहीं शामिल किया गया। रिंकू ने आईपीएल के 16वें सीजन में जमकर रन बनाए थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर इतिहास भी रचा था। रिंकू ने जबरदस्त फिनिशर की भूमिका निभाई थी। उन्होंने खेले गए 14 मैचों में 59.25 की औसत से 474 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 4 अर्धशतक देखने को मिले थे। गौरतलब है कि रिंकू के इतना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी उनका टीम में चयन नहीं हुआ। उनका चयन न होने की वजह यह भी हो सकती है कि शायद सेलेक्टर्स उन्हें थोड़ा और परखना चाहते हैं। हालांकि डोमेस्टिक क्रिकेट में भी उत्तर प्रदेश के इस युवा खिलाड़ी ने बखूबी दमखम दिखाया है।

रिंकू के साथ हो रहा सूर्यकुमार यादव वाला व्यवहार
आपको बता दें कि विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में सिलेक्शन से पहले उन्हें काफी धक्के खाने पड़े हैं। सूर्या भी रिंकू की तरह आईपीएल में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से सबके दिलों पर छाए हुए थे। लेकिन उन्हें सेलेक्टर्स लगातार नजरअंदाज कर रहे थे। सूर्या को 2020 तक चयनकर्ताओं ने एक भी मौका नहीं दिया था। यही वजह है कि सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इतना लेट डेब्यू किया। सूर्या ने अपना पहला मैच ही 2021 में भारतीय टीम के लिए खेला था। उम्मीद करते हैं कि ऐसा रिंकू सिंह के साथ न हो, क्योंकि जिस तरह के वह बल्लेबाज हैं उससे भारतीय टीम को काफी फायदा हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.