विराट कोहली क्यों नहीं खेलते हैं सूर्यकुमार यादव और एबी डिविलियर्स जैसे फैंसी शॉट्स

Updated on 04-11-2022 06:10 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन किसके नाम हैं? टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं? या फिर टी20 इंटरनेशनल में किस बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं? इन सारे सवालों का जवाब एक ही है विराट कोहली। विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, लेकिन आप उनको सूर्यकुमार यादव, एबी डिविलियर्स या फिर किसी और और धाकड़ बल्लेबाज की तरह फैंसी शॉट्स खेलते हुए नहीं देखेंगे। इसके पीछे एक अहम कारण है और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान चैपल ने वह कारण बताया है।


सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के डिसकशन के दौरान चैपल ने कहा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ की गेंद पर विराट कोहली के छक्के का जिक्र किया और इसके अलावा विराट कोहली से अपने पुराने इंटरव्यू का भी जिक्र किया। चैपल ने कहा, 'हमने विराट कोहली का एक इंटरव्यू किया था कुछ साल पहले। जब हमने विराट कोहली से पूछा कि क्यों वह फैंसी शॉट्स नहीं खेलते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया था, मैं नहीं चाहता कि उन शॉट्स का असर मेरे टेस्ट गेम में पड़े। यह विराट कोहली के बारे में खास बात है। उसने इतने सारे रन अच्छे स्ट्राइक रेट से और नॉर्मल क्रिकेटिंग शॉट्स खेलकर बनाए हैं।'


विराट कोहली के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 अभी तक शानदार रहा है। चार पारियों में वह महज एक बार ही आउट हुए हैं और तीन पचासा भी ठोक चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तो उन्होंने भारत को हारे हुए मैच में जीत दिलाई थी। विराट कोहली करीब दो साल आउट ऑफ फॉर्म थे, लेकिन अब उन्होंने धांसू वापसी कर ली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
Advt.