दुनिया का सबसे शक्तिशाली विमान एफ-35 समुद्र तल पर आराम क्यों फरमा रहा, जानें पूरा मामला

Updated on 19-08-2023 01:44 PM
लंदन: एफ-35 को दुनिया का सबसे शक्तिशाली विमान माना जाता है। यह विमान स्टील्थ तकनीक से लैस है। इतना ही नहीं, एफ-35 में वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग की क्षमता भी है। एफ-35 दुनिया के सबसे महंगे लड़ाकू विमानों में से एक है। इसकी एक यूनिट की कीमत 98.22 मिलियन डॉलर से शुरू होती है, जो मोडिफिकेशन के साथ कई गुना तक बढ़ सकती है। अब हाल में एक तस्वीर जारी हुई है जिसमें एफ-35 लड़ाकू विमान को भूमध्य सागर की गहराइयों में आराम फरमाते देखा गया है। यह तस्वीर पानी के नीचे की गतिविधियों का पता लगाने वाले उपकरण सोनार से ली गई है। तस्वीर जारी होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जिस विमान को हवा में उड़ना चाहिए, वो समुद्र की गहराइयों में क्यों पड़ा हुआ है।


दो साल पहले हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

रिपोर्ट के मुताबिक, भूमध्य सागर में डूबा दिख रहा एफ-35 लड़ाकू विमान अमेरिका का न होकर ब्रिटेन का है। इस विमान को ब्रिटिश नौसेना ऑपरेट करती थी। यह विमान 2021 में विमानवाहक पोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ से उड़ान भरने के प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एफ-35 की यह तस्वीर भी तभी की है, जिसे दो साल बाद जारी किया गया है। दुर्घटना के चंद दिनों बाद ही इस विमान के मलबे को पानी से बाहर निकाल लिया गया था, ताकि इसका सीक्रेट किसी और के हाथ न लग सके।

रिपोर्ट में लिखा 'रेड गियर' क्या है

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने दुर्घटना पर प्रकाश डालते हुए 148 पन्नों की एक व्यापक रिपोर्ट जारी की, जिसने अपनी पहली ऑपरेशनल तैनाती के दौरान एयरक्राफ्ट कैरियर पर सुरक्षा और सुरक्षा के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट में दुर्घटना से पहले की घटनाओं की एक सीरीज का जिक्र है, जो 'रेड गियर' नाम के एक महत्पूर्ण कंपोनेंट पर आधारित है। यह एफ-35 लड़ाकू विमान और इसके एडवांस फीचर को संभावित जासूसी से बचाने के लिए डिजाइन किया गया एक सुरक्षात्मक उपकरण है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.