टीसीएस और टमाटर इन दिनों चर्चा में क्यों है?

Updated on 28-06-2023 08:04 PM
नई दिल्ली: इन दिनों टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टीसीएस (TCS) चर्चा में है। साथ ही टमाटर भी चर्चा में है। टीसीएस के चर्चा में रहने की वजह भर्ती घोटाला है। जबकि टमाटर की चर्चा में रहने की वजह इसका शतक लगाना है। इस समय देश भर में टमाटर 100 रुपये किलो या इससे ज्यादा दाम पर बिक रहा है। कल ही भारत सरकार की वेबसाइट पर बताया गया कि टमाटर की अधिकतम कीमत 122 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।

टमाटर क्यों हुआ महंगा

गर्मी के मौसम में टमाटर देश के हर राज्य में पैदा नहीं होता है। इस समय अधिकतर टमाटर की सप्लाई गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों से होती है। इस समय कुछ राज्य लू की चपेट में है। इससे टमाटर की फसल जल गई। कुछ राज्यों में अतिशय बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए। इससे टमाटर के पौधे गल गए। गुजरात में पिछले दिनों चक्रवात तूफान आया था। इससे टमाटर की फसल खराब ही नहीं नष्ट हो गई।

जल्द की कीमतें होंगी कम

कल ही केंद्र सरकार ने कहा कि जल्द ही टमाटर के दाम नीचे आएंगे। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया था का टमाटर एक पेरिसेबल कमोडिटी है। इसकी कीमतों में तेजी या कमी आना एक अस्थायी घटना है। यदि इसकी फसल खूब बढ़िया होती है तो दाम कम हो जाते हैं और फसल खराब हुई तो कीमत चढ़ जाती है। लेकिन यह भाव स्थायी नहीं होता। कुछ ही दिन में स्थिति ठीक हो जाती है।

तीन हफ्ते में 20 से 100 रुपये किलो


टमाटर की कीमत बीते तीन हफ्तों में खूब चढ़ी है। इसी महीने की शुरुआत में टमाटर की औसत कीमत 20 रुपये किलो थी। यह इस सप्ताह बढ़ कर 100 रुपये तो कहीं 100 रुपये के पार चली गई। हालांकि बताया जा रहा है कि शीघ्र ही दाम घटेंगे क्योंकि मध्य एवं दक्षिण भारत में टमाटर की नई फसल की बुवाई हो गई है। हफ्ते-दस दिन में वहां टमाटर फलने लगेंगे। उसे तैयार होने में कुछ दिन लगेगा। उसके बाद नई फसल की बाजार में आवक शुरू हो जाएगी।

टीसीएस क्यों है चर्चा में
अभी कुछ दिन पहले ही टीसीएस में भर्ती घोटाले की खबर खूब छपी थी। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने हजारों महत्वपूर्ण कर्मियों को काम पर रखने के लिए रिश्वत ली थी। रिश्वत स्टाफिंग फर्मों से लिए गए थे। रिश्वत इसलिए ली गई थी ताकि भर्ती पक्रिया से समझौता हो सके। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीसीएस भर्ती डिपार्मेंट में संसाधन प्रबंधन समूह (RMG) के वैश्विक प्रमुख ई एस चक्रवर्ती कई सालों से स्टाफिंग फर्मों से कमीशन ले रहे हैं। बताया जाता है कि इस शिकायत के बाद कंपनी ने आरोपों की जांच के लिए कंपनी के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी, अजीत मेनन सहित तीन अधिकारियों की एक टीम गठित की है।

भर्ती घोटाले से कमाए 100 करोड़?


रिपोर्ट के अनुसार पिछले तीन वर्षों के दौरान कंपनी ने 3,00,000 लोगों को काम पर रखा है। इन लोगों की नियुक्ति से घोटाले में शामिल लोगों ने कमीशन के जरिये कम से कम 100 करोड़ रुपये कमाए होंगे। इस घटना के उजागर होने के बाद TCS ने कुछ हफ्तों की जांच की। इसके बाद भर्ती प्रमुख को छुट्टी पर भेज दिया और आरएमजी के चार अधिकारियों को बर्खास्त करने के साथ तीन स्टाफिंग फर्मों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.