इरफान पठान के ट्वीट पर इतना बवाल क्यों शर्म तो पाकिस्तान के पूर्व पीएम शहबाज शरीफ को आनी चाहिए

Updated on 05-09-2023 02:27 PM
एशिया कप 2023 के महामुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने सभी विकेट खोकर 266 रन बनाए थे। पाकिस्तान और उसके चाहने वालों को जरूर यह लग रहा होगा कि लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है, लेकिन क्रिकेट एक्सपर्ट्स की राय में यह बेहद मुश्किल टास्क था। दरअसल, कैंडी में 200-250 से अधिक का लक्ष्य आसानी से बचाया जा सकता है। ऐसा एक नहीं, कई बार हुआ है। इसकी एक और वजह भारतीय मजबूत गेंदबाजी भी थी।

खैर, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होने पर इरफान पठान ने मौज लेते हुए अपने अंदाज में एक ट्वीट किया, जिस पर अब हंगामा हो रहा है। पठान ने लिखा- आज पड़ोसियों की टीवी टूटने से बच गई। कुछ लोग भारत में भी हैं, जिन्हें यह मजाक पसंद नहीं आया और वह इरफान पठान को निशाना बनाने लगे। लोगों का मानना है कि इरफान को ऐसा नहीं लिखना चाहिए। कुछ ने तो उनके लिए यह भी लिखा कि इरफान को शर्म आनी चाहिए।

यह थोड़ा अचरज वाली बात है। लोग इरफान पठान को ट्रोल करते हुए वक्त यह भूल गए कि हाल ही में पाकिस्तान के पीएम पद से दखल हुए शहबाज शरीफ ने क्या लिखा था। क्रिकेट मैच में भारत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं चूकने वाले शहबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड से मिली 10 विकेट की हार को 2021 में पाकिस्तान से हार से जोड़ा था। शाहीन ने जब कोहली और रोहित को एशिया कप में आउट किया तो लिखा कि वे शाहीन को नहीं खेल सकते। शहबाज शरीफ शायद टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली की ठुकाई भूल गए थे।

उन्हें अपने दिमाग पर थोड़ा जोर देना चाहिए। उन्हें याद करना चाहिए कि सर्वश्रेष्ठ कप्तान इमरान खान, स्विंग के किंग वसीम अकरम, वकार यूनुस, दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, आसिफ, मोहम्मद आमिर... न जाने कितने सूरमा आए और चले गए वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय टीम को हराने में पाकिस्तान को 50 साल से अधिक लग गए। एक जीत पर ऐसा जश्न, मानो कभी हारे ही नहीं। खासकर वहां का पीएम क्रिकेट पर ज्ञान दे रहा था, जहां के लोगों को ज्ञान से ज्यादा रोटी की जरूरत है। आटा, दाल, पेट्रोल ही नहीं, पानी भी... हर चीज की कीमत 7वें आसमान पर हैं और अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.