संजू सैमसन ने क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, मिल गया जवाब, यूं ही नहीं पहनी धोनी की CSK की जर्सी

Updated on 17-03-2026 01:19 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ऐतिहासिक ट्रेड डील देखने को मिली थी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेड हो गए थे जबकि अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स आ गए। आईपीएल 2026 में संजू अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते दिखेंगे जबकि राजस्थान में जडेजा की घर वापसी हुई है। संजू ने 11 सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेला है।

पहले उन्होंने 2013 से 2015 तक फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। फिर 2018 से 2025 तक संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे। हालांकि, संजू ने इतने साल खेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स क्यों छोड़ी, उन्होंने अब इसका जवाब खुद दिया है।

संजू सैमसन ने क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ?

टी20 वर्ल्ड कप विनर संजू सैमसन ने पीटीआई से कहा, 'मैंने राजस्थान रॉयल्स को इसलिए छोड़ा क्योंकि मुझे लग रहा था कि टीम में मेरा समय अब खत्म हो गया है।' बता दें कि अब आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच ही राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है। संजू सैमसन जहां सीएसके की जर्सी में नजर आएंगे। वहीं रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में दिखेंगे। राजस्थान रॉयल्स का यह घरेलू मैच होगा और 31 वर्षीय सैमसन ने कहा कि वह इस मैच में खुद पर भावनाओं को हावी नहीं होने देंगे।उन्होंने कहा, ‘मैं सीएसके की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित हूं। यह पहला अवसर होगा जब मैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता। मैं उनके खिलाफ भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।’

धोनी को लेकर भी बोले संजू सैमसन

संजू सैमसन ने बताया कि धोनी से उनकी फोन पर बात हुई है और उनके साथ खेलने और सीखने के लिए उत्सुक हैं। सैमसन ने कहा, ‘मैंने माही भाई (धोनी) से फोन पर बात की है लेकिन उनके साथ एक टीम का हिस्सा बनना और उनके साथ खेलना शानदार होगा। मैं इसे उनसे सीखने के अवसर के रूप में देखता हूं।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.